न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेलगाम कोरोना! भारत में पिछले 24 घंटों में मिले 1,17,100 नए केस, 302 मौतें

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई है। तीसरी लहर में पहली संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। 24 घंटे में संक्रमण के 1,17,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 10:19:06

बेलगाम कोरोना! भारत में  पिछले 24 घंटों में मिले 1,17,100 नए केस, 302 मौतें

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई है। तीसरी लहर में संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। 24 घंटे में संक्रमण के 1,17,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। दैनिक मामलों में 5 जून, 2021 के बाद यह सबसे अधिक वृद्धि है। आपको बता दें कि 28 दिसंबर को सिर्फ 9,155 नए संक्रमण के केस दर्ज किए गए थे। वहीं, देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3.65 लाख हो गया है।

दिल्ली की बात करें तो यहां गुरुवार को 15,097 नए मामले सामने आए जो पिछले साल 8 मई के बाद सबसे ज्यादा हैं। पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक मामले तीन गुना हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को 5,481 और बुधवार को 10,665 नए मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 36,265 लोग संक्रमित पाए गए। 8907 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,594 लोगों की मौत हो गई। 1,14,847 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मुंबई में मंगलवार को 10,606 मामले और बुधवार को 15,014 मामले सामने आए थे। वहीं, गुरुवार को 20,181 नए केस दर्ज किए गए।

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 15,421 लोग संक्रमित पाए गए। 7343 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,846 लोगों की मौत हो गई। 41,101 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में गुरुवार को 6983 लोग संक्रमित पाए गए। 721 लोग ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,825 लोगों की मौत हो गई। 22,828 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में गुरुवार को 5031 लोग संक्रमित पाए गए। 271 लोग ठीक हुए और 1 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,358 लोगों की मौत हो गई। 22,173 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान में गुरुवार को 2656 लोग संक्रमित पाए गए। 404 लोग ठीक हुए। आज यहां एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 9.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,967 लोगों की मौत हो गई। 7268 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को 1033 लोग संक्रमित पाए गए। 102 लोग ठीक हुए। आज यहां एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.96 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,535 लोगों की मौत हो गई। 2475 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 3114 लोग संक्रमित पाए गए। 47 लोग ठीक हुए और एक मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,917 लोगों की मौत हो गई। 8224 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पंजाब में गुरुवार को 2379 लोग संक्रमित पाए गए। 121 लोग ठीक हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,662 लोगों की मौत हो गई। 6687 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

हरियाणा में गुरुवार को 2678 लोग संक्रमित पाए गए। 801 लोग ठीक हुए और 1 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,067 लोगों की मौत हो गई। 7912 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 4213 लोग संक्रमित पाए गए। 860 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,127 लोगों की मौत हो गई। 14346 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

देश भर में दर्जनों राज्य सरकारें पहले ही नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन के साथ-साथ स्कूलों को भी बंद कर चुकी हैं। हालांकि, कई राज्यों में राजनीतिक रैलिया जारी हैं, जहां अगले कुछ हफ्तों और महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राज्यों को जिला और उप-जिला स्तर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष फिर से स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसका मकसद गंभीर मरीजों के लिए एम्बुलेंस और अस्पताल के बिस्तर की बुकिंग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल