न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बेकाबू कोरोना, 24 घंटे में 1.50 लाख से ज्यादा नए केस, 327 मौतें; 27 राज्‍यों में फैला ओमिक्रॉन

देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण बेहद तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,59,632 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में करीब 327 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या बढ़कर 5,90,611 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Jan 2022 9:48:08

देश में बेकाबू कोरोना, 24 घंटे में 1.50 लाख से ज्यादा नए केस, 327 मौतें; 27 राज्‍यों में फैला ओमिक्रॉन

देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण बेहद तेजी से पैर पसार रहा है। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,59,632 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में करीब 327 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या बढ़कर 5,90,611 हो गई है। प्रतिदिन पॉजिटिविटी दर 10.21% है। वहीं राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में 41,434, दिल्ली में 20,181 और बंगाल में 18,802 मरीज सामने आए हैं। 10 राज्यों में ही 1.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

इससे पहले देश में शुक्रवार को 1,41,986 और गुरुवार को 1,17,100 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.55 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 3.44 करोड़ है। देश में अभी कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख 83 हजार 637 है।

3623 ओमिक्रॉन मरीज

भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिन ओमिक्रॉन से संक्रमित 600 के करीब नए केस दर्ज किए गए। इसके बाद देश में कुल ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 3623 हो गई है। इनमें से अब तक 1409 लोग या तो ठीक हो चुके हैं और या तो वे देश से बाहर चले गए हैं। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश के 27 राज्‍यों में फैल चुका है। इस नए वैरिएंट के सर्वाधिक 1009 केस महाराष्‍ट्र के हैं। वहीं दिल्‍ली में इसके अब तक 513 केस मिल चुके हैं। 441 केस के साथ कर्नाटक तीसरे स्‍थान पर है। चौथे स्‍थान पर 373 केस के साथ राजस्‍थान है। वहीं 333 मामलों के साथ पांचवें स्‍थान पर केरल है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में को 41,434 लोग संक्रमित पाए गए। 9671 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 68.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,627 लोगों की मौत हो गई। 1,73,238 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 20,181 लोग संक्रमित पाए गए। 11,869 लोग ठीक हुए और 7 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 15.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,143 लोगों की मौत हो गई। 48,178 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 18,802 लोग संक्रमित पाए गए। 8112 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,883 की मौत हो गई। 62,055 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 10,978 लोग संक्रमित पाए गए। 1525 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.87 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,843 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 40,260 हैं।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 8,906 लोग संक्रमित पाए गए। 508 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,366 लोगों की मौत हो गई। 38,507 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 4108 लोग संक्रमित पाए गए। 227 लोग ठीक हुए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,971 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 14,166 हैं।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6401 लोग संक्रमित पाए गए। 171 ठीक हुए और 6 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,924 लोगों की मौत हो गई। 18,551 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पंजाब में पिछले 24 घंटे में 3560 लोग संक्रमित पाए गए। 369 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,665 लोगों की मौत हो गई। 12,614 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 5677 लोग संक्रमित पाए गए। 1359 ठीक हुए और किसी की मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 8.55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,128 लोगों की मौत हो गई। 22,901 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर