न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में भयावह हुआ कोरोना, 85 नए ओमिक्रॉन मरीज मिले, मुंबई में आज सामने आए 2510 संक्रमित

महाराष्ट्र में आज फिर एक बार ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 85 ओमिक्रॉन केस मिले हैं। इसे लेकर कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 10:04:47

महाराष्ट्र में भयावह हुआ कोरोना, 85 नए ओमिक्रॉन मरीज मिले, मुंबई में आज सामने आए 2510 संक्रमित

महाराष्ट्र में आज फिर एक बार ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 85 ओमिक्रॉन केस मिले हैं। इसे लेकर कुल ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है। इसमें से 34 मरीज मुंबई, 3-3 नागपुर और पिंपरी चिंचवाड़, 2-2 मरीज नवी मुंबई और पुणे से हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में बड़ा कोरोना विस्फोट भी हुआ है। राज्य में 3900 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 2510 नए केस सामने आये हैं। इन्हें लेकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7 लाख 75 हजार 808 हो गई है। इसी दौरान राज्य में 251 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। इन्हें लेकर ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7 लाख 48 हजार 788 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1 मरीज की मौत भी हुई है। मृतक की उम्र 60 साल से ज्यादा बताई जा रही है। इसे लेकर कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हजार 375 पहुंच गई है। मुंबई में मंगलवार को कोरोना के केसों की संख्‍या एक दिन पहले के 809 के आंकड़ों को पार करते हुए 1377 तक पहुंच गई थी। वर्तमान में मुंबई में 8060 एक्टिव पेशेंट हैं।

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे केस के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कोविड टास्क फोर्स की आपात बैठक बुलाई है। बैठक के बाद आदित्‍य ठाकरे ने कहा, 'मुंबई में कोरोना केसों मे इजाफे को देखते हुए हमने बैठक कर हालात की समीक्षा की और तैयारियों का जायजा लिया। जनवरी माह की शुरुआत से प्रारंभ होने वाले 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वैक्‍सीनेशन के भी योजना बनाई गई। मैं सभी से अपील करता हूं कि घबराएं नहीं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमें अत्‍यधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।'

उन्‍होंने कहा, 'हमने कोविड अनुरूप व्‍यवहार के लिए गाइडलाइन और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की क्‍योंकि नया साल बस आने ही वाला है।' आदित्‍य ठाकरे ने आगे कहा कि मुंबई में केसों की संख्‍या आज 2000 के आंकड़े को पार कर सकती है। यह पूछे जाने पर कि क्‍या इसे कोविड की तीसरी लहर की शुरुआात कह सकते हैं, उन्‍होंने कहा कि इस बारे में फैसला डॉक्‍टरों-वैज्ञानिकों को करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज