न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में ओमिक्रॉन के केस 1000 पार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 450 केस, देश की पहली मौत भी यहीं

भारत में सिर्फ 29 दिनों में ही 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन पहुंच चुका है। गुरुवार तक देश में ओमिक्रॉन के 1270 के आंकड़े तक पहुंच गई। महाराष्ट्र में नए वैरिएंट के केस 450 तक हो गए हैं। यह देश में सबसे ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 11:16:02

भारत में ओमिक्रॉन के केस 1000 पार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 450 केस, देश की पहली मौत भी यहीं

दुनियाभर के 121 देशों में ओमिक्रॉन पहुंच चुका है। इससे अब तक 3.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 59 लोगों की नए वैरिएंट से मौत भी हुई है। भारत में भी ओमिक्रॉन के मामले लगतार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में सिर्फ 29 दिनों में ही 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन पहुंच चुका है। गुरुवार तक देश में ओमिक्रॉन के 1270 के आंकड़े तक पहुंच गई। महाराष्ट्र में नए वैरिएंट के केस 450 तक हो गए हैं। यह देश में सबसे ज्यादा है। यहां गुरुवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 198 मरीज मिले हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ओमिक्रॉन से पहली मौत भी महाराष्ट्र में ही दर्ज की गई है।

नाइजीरिया से लौटे संक्रमित की मौत

देश में ओमिक्रॉन से पहली मौत महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। यहां 52 साल के ओमिक्रॉन संक्रमित की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मरीज की मौत 28 दिसंबर को ही हो गई थी। नाइजीरिया से लौटे इस शख्स का इलाज पिंपरी चिंचवाड म्यूनिसिपल कॉरपोर्रेशन के यशवंत चव्हाण अस्पताल में चल रहा था। वह 13 साल से डायबिटीज का शिकार था।

हालांकि राज्य सरकार ने इसे नॉन-कोविड कारणों से हुई मौत माना है। राज्य के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि यह संयोग है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजे गए मरने वाले के सैंपल्स के जीनोम सीक्वेंसिंग की आज आई रिपोर्ट से पता चला कि वह ओमिक्रॉन संक्रमित है।

देश में महाराष्ट्र के बाद दिल्ली ओमिक्रॉन के 320 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। यहां 57 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 263 अभी भी इलाजरत हैं। वहीं 97 केस के साथ केरल देशभर में तीसरे नंबर पर है। यहां कुल 109 मरीज हैं, जिनमें से सिर्फ 1 रिकवर हो चुका हैं और 108 का अभी भी इलाज करवा रहे हैं। वहीं गुजरात (97) और राजस्थान (69) चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

देश के 8 राज्य अभी भी ओमिक्रॉन से बचे हुए हैं। इनमें झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय शामिल हैं।

देश में ओमिक्रॉन के सबसे पहले दो मामले 2 दिसंबर को कर्नाटक में मिले थे। 14 दिसंबर को मामले बढ़कर 50 हुए। 17 दिसंबर को मामलों की संख्या 100 हुई। 200 केस होने में सिर्फ 5 दिन लगें। अब यह आंकड़ा 1000 के पार हो गया है।

यानी सिर्फ अगले 8 दिन में ही 200 से ओमिक्रॉन का आंकड़ा 5 गुना तेजी से बढ़कर 1 हजार की संख्या तक पहुंच गया। आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि इसके संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल