न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Novavax Vaccine: कोरोना के खिलाफ 90.4% कारगर, स्‍टोरेज में आसान; सबसे पहले भारत में लॉन्‍च होगा ये टीका!

अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स की बनाई कोरोना वैक्सीन (Novavax Vaccine) हल्के, मध्यम और गंभीर संक्रमण में 90.4% कारगर पाई गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jun 2021 11:03:23

Novavax Vaccine: कोरोना के खिलाफ 90.4% कारगर, स्‍टोरेज में आसान; सबसे पहले भारत में लॉन्‍च होगा ये टीका!

अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स की बनाई कोरोना वैक्सीन (Novavax Vaccine) हल्के, मध्यम और गंभीर संक्रमण में 90.4% कारगर पाई गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नोवावैक्स कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट्स से प्रोटेक्ट करने में भी कारगर रही है। बेहतर रिजल्ट की वजह से जल्द ही इस वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। भारत सरकार जल्द ही नोवावैक्स के मजबूत अंतरिम डेटा के आधार पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को इसकी मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के रूप में जल्द काम शुरू करने के लिए कहेगी। नोवावैक्स और सीरम ने एक साल में कोरोना वैक्सीन के 200 करोड़ खुराक (एक महीने में 5 करोड़) तैयार करने का करार किया है। अगस्त में यह डील साइन की गई थी। सितंबर-दिसंबर तक खुराकों के मिलने की उम्मीद है। खुराक की संख्या जरूरत के हिसाब से आगे बढ़ाई जा सकती है। समझौते के मुताबिक, कम और मध्यम आय वाले देशों और भारत के लिए कम के कम 100 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जाएगा।

30 हजार लोगों पर हुआ ट्रायल

नोवावैक्‍स का अमेरिका और मेक्सिको में लगभग 30 हजार लोगों पर ट्रायल हुआ है। नतीजे फाइजर और मॉडर्ना की वैक्‍सीन जैसे ही हैं। जॉनसन ऐंड जॉनसन के मुकाबले नोवावैक्‍स बेहतर वैक्‍सीन बताई जा रही है। हालांकि इसे अमेरिका में रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने में देरी होगी। वहां कई वैक्‍सीन आपातकालीन मंजूरी के लिए लाइन में हैं। अमेरिकी कानून के अनुसार, एक बार घरेलू जरूरत के लिए पर्याप्‍त डोज उपलब्‍ध हो जाएं तो और टीकों को आपातकालीन मंजूरी देने की जरूरत नहीं है।

सब-प्रोटीन पर आधारित दो डोज वाली इस वैक्‍सीन को बनाने के लिए अमेरिकी सरकार ने 1.6 बिलियन डॉलर की सहायता दी थी। ट्रायल्‍स में कुछ दिक्‍कतों और मैनुफैक्‍चरिंग में देरी का नतीजा यह हुआ कि कंपनी फाइजर और मॉडर्ना से पीछे रह गई।

बता दे, अमेरिका की 50% से ज्‍यादा आबादी को कम से कम एक डोज लग चुकी है। ऐसे में वहां पर कोविड टीकों की मांग घटी है। 90+ एफेकसी वाली नोवावैक्‍स के लिए उन विकासशील देशों में नया बाजार बना है जो तेजी से अपनी जनता को टीका लगाना चाहते हैं।

भारत में वैक्सीन का नाम होगा 'कोवावैक्‍स'

नोवावैक्‍स की वैक्‍सीन का भारत में नाम 'कोवावैक्‍स' होगा। फिलहाल SII इस वैक्‍सीन का 18 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों पर ट्रायल कर रही है। SII बच्‍चों पर भी ट्रायल करना चाहती है। जिस तरह की संभावनाएं बन रही हैं, ऐसे में नोवावैक्‍स की वैक्‍सीन को सबसे पहले भारत में इमर्जेंसी अप्रूवल मिल सकता है।

नोवावैक्स लैब में बनाए गए प्रोटीन की प्रतियों से तैयार की गई है। यह अभी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहे कुछ अन्य टीकों से अलग है। नोवावैक्स टीके को फ्रिज के मानक तापमान पर रखा जा सकता है और यह वितरण करने में आसान है।

ट्रायल में इस वैक्सीन को केंट में पाए गए अल्फा वेरिएंट पर प्रभावी पाया गया। हालांकि, इसकी कारगरता 86% दर्ज की गई। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पाए गए वेरिएंट के खिलाफ नोवावैक्स की प्रभावकारिता 49% ही रही। इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट हल्के पाए गए।

एक अधिकारी ने कहा कि अगर नियामक प्रक्रियाएं सुचारू रूप से आगे बढ़ती हैं, तो सरकार कोवावैक्स की सप्लाई की पहली खेप के लिए अगस्त-सितंबर की डेडलाइन देख रही है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) और वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) के अध्यक्ष डॉ. वीके पॉल ने पिछले महीने कहा था कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) बच्चों पर नोवावैक्स वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करना चाहता है।

भारत बायोटेक को इसके लिए पहले ही अनुमति मिल गई है। बता दें कि SII के सीईओ अदार पूनावाला ने सितंबर 2021 तक भारत में कोवावैक्स नाम से नोवावैक्स को लॉन्च करने की बात कही थी।

अदार पूनावाला ने कहा था, नोवावैक्स ने आखिरकार भारत में ट्रायल शुरू कर दिए हैं। वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट और नोवावैक्स के बीच 'कोवोवैक्स' नाम की वैक्सीन बनाने को लेकर करार है। इस वैक्सीन को कोरोना वायरस के अफ्रीकी और यूनाइडेट किंगडम पर भी आजमा कर देखा गया है और इसकी ओवरऑल एफिकेसी 89% आई है। उम्मीद है कि हम इसे सितंबर 2021 तक लॉन्च कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर