दुनिया में तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट की रफ्तार भारत में भी तेज हो गई है। भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 202 पहुंच गई है। ओडिशा में आज 2 नए संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में अब तक 54 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से 12 मरीज ठीक हो चुके हैं और 42 मरीजों अस्पताल और आइसोलेशन में हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी अभी तक 54 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दिल्ली के मुकाबले ज्यादा है। यहां ओमिक्रॉन के 28 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र के अलावा सबसे ज्यादा मामलों में तीसरे नंबर पर तेलंगाना है, जहां अभी तक 20 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18 मामले सामने आए हैं।