न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना, नागपुर के बाद अब इस जिले में लगाना पड़ा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के बेकाबू हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों के बाद महाराष्ट्र का ही नंबर आता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 5:54:46

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना, नागपुर के बाद अब इस जिले में लगाना पड़ा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के बेकाबू हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों के बाद महाराष्ट्र का ही नंबर आता है। राज्य में अब तक 25.04 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और यह देश का सबसे संक्रमित राज्य है। मुंबई, पुणे, नागपुर में कोरोना वायरस के काफी मामले सामने आ रहे हैं। नागपुर में सोमवार को 3,596 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,96,676 हो गई है। वहीं, 40 और लोगों की जान गई है। कोरोना मामलों के चलते राज्य सरकार ने कई अहम फैसले भी लिए हैं। नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू है। पहले यह 15 से 21 मार्च तक था, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया। नागपुर के बाद अब परभणी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 24 से 31 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिलाधिकारी दीपक मुगलीकर के अनुसार पहले नाइट कर्फ्यू लगाया था, लेकिन यह असरदार साबित नहीं हुआ।

लॉकडाउन का आदेश जिलाधिकारी की तरफ से दिया गया है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान किसी को भी सड़क पर निकलने पर पांबदी लगाई गई है। जिलाधिकारी के आदेश में दूसरे जिले में काम करने जाने वाले सरकारी कर्मचारियो पर भी रोक लगाई गई है। बता दें कि बीते दिन 30 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लॉकडाउन को लेकर अहम बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना से बचने के लिए जिम्मेदारी से व्यवहार करें, नहीं तो सरकार को लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। टोपे ने कहा है कि लोगों को गाइडलाइन्स का जरूर से पालन करना ही होगा।

आपको बता दे, महाराष्ट्र में 7 मार्च तक 12.19 लाख केस सामने आए थे, जो 22 मार्च को बढ़कर 21.50 लाख हो गए। इस दौरान 2.84 लाख केसों की बढ़ोतरी हुई। यह आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है। यहां पिछले 15 दिनों में 1.17 लाख एक्टिव केस बढ़े। इस दौरान 1.66 लाख लोग ठीक हुए और 979 लोगों की मौत भी हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?