न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : पटना में बच्‍चों को अपना शिकार बना रहा कोरोना, पिछले 11 दिनों में 12 बच्चे हुए संक्रमित

कोरोना के डेल्टा वायरस से तीन गुना अधिक संक्रामक माने जा रहे ओमिक्रोन वैरियंट का अब तक बिहार में एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 10:22:06

बिहार : पटना में बच्‍चों को अपना शिकार बना रहा कोरोना, पिछले 11 दिनों में 12 बच्चे हुए संक्रमित

कोरोना के डेल्टा वायरस से तीन गुना अधिक संक्रामक माने जा रहे ओमिक्रोन वैरियंट का अब तक बिहार में एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। इस बार कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा से वंचित 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार बना रहा है। पटना में संक्रमण का इलाज करा रहे 62 मरीजों में से 12 की उम्र एक से 18 वर्ष के बीच है। वहीं, दिसंबर में कोरोना से जो 4 मौतें हुईं हैं, उनमें से 45 वर्षीय किडनी रोगी महिला को छोड़ सभी बुजुर्ग थे।

तिथि- मोहल्ला- संक्रमित की उम्र

-13 दिसंबर, घोसवरी, 1 वर्ष
- 12 दिसंबर, कंकड़बाग पीसी कालोनी, 15 वर्ष
- 11 दिसंबर, एजी कालोनी, 1 वर्ष
-11 दिसंबर, एजी कालोनी, 7 वर्ष
- 7 दिसंबर, बुद्धा कालोनी, 6 वर्ष
- 6 दिसंबर, इंद्रपुरी, 3 वर्ष
- 6 दिसंबर, इंद्रपुरी, 11 वर्ष
- 6 दिसंबर, दानापुर, 16 वर्ष
-6 दिसंबर, खाजपुरा, 11 वर्ष
-6 दिसंबर, खाजपुरा, 15 वर्ष
- 6 दिसंबर, शास्त्रीनगर, 12 वर्ष
- 4 दिसंबर, बोरिंग रोड, 17 वर्ष

पहली लहर से एनएमसीएच के कोरोना नोडल डा अजय कुमार सिन्हा के अनुसार, भले ही अभी संक्रमितों की संख्या कम है लेकिन कोरोना हमारे चारों ओर है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को बीमार कर रहा है। ऐसे में वैक्सीन की सुरक्षा से वंचित 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों व किशोरों के अलावा वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके बुजुर्गों और लंबे समय से किसी गंभीर रोग से पीडि़त लोगों की विशेष देखभाल की जरूरत है।

डा अजय कुमार सिन्हा के अनुसार, कोरोना से बचाव के लिए अपेक्षाकृत कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण बच्चों, बुजुर्गों और लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। घर से बाहर जाने की स्थिति डबल मास्क से नाक-मुंह को ठीक से ढंकना जरूरी है। इसके अलावा बाहर से आए लोगों के संपर्क में इन्हें सीधे नहीं आने दें। घर के लोग भी बाहर से आने के बाद कपड़े बदल कर और हाथ-मुंह साबुन से धोकर ही इन लोगों से मिलें।

यदि आशंका हो तो कोरोना की जांच करा लेनी चाहिए। बच्चों में उल्टी, दस्त और पेट में ऐंठन भी कोरोना का लक्षण हो सकता है। यदि कोरोना की पुष्टि होती है तो होम आइसोलेशन में रहने पर भी डाक्टरों के संपर्क में रहना चाहिए और उनके परामर्श अनुसार इलाज करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया