न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विकराल हुई कोरोना महामारी! एक दिन में 21 सौ से ज्यादा मौतें; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 568 लोगों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। बढ़ते कोरोना मरीजों के साथ-साथ रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 9:37:04

 विकराल हुई कोरोना महामारी! एक दिन में 21 सौ से ज्यादा मौतें; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 568 लोगों  ने तोड़ा दम

देश में कोरोना महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। बढ़ते कोरोना मरीजों के साथ-साथ रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो देश में 2,101 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं। बाकी सभी देशों में एक हजार से कम ही लोग जान गंवा रहे हैं।

बुधवार को हुई मौतों में सबसे जायदा महाराष्ट्र में 568 लोगों की जान गई। इसके अलावा दिल्ली में 349, छत्तीसगढ़ में 193, उत्तर प्रदेश में 187, गुजरात में 125, कर्नाटक में 116, मध्य प्रदेश में 75, पंजाब में 69, बंगाल में 58, बिहार में 56 और तमिलनाडु में 53 और लोगों की मौतें हुई हैं।

रिकवरी रेट 85% से नीचे

कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 84.5% रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,34,47,040 हो गई है। कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20% हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5% और पश्चिम बंगाल में 1.6% है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 67,468 नए मरीज मिले। 54,985 मरीज ठीक हुए और 568 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 40.27 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.68 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 61,911 की मौत हुई है। फिलहाल करीब 6.95 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आता देख महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कई नई पाबंदियां लगाने की घोषणा की है। इन पाबंदियों में शहरों के बीच और एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा पर रोक रहेगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक नई पाबंदियां बृहस्पतिवार रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे से प्रभावी रहेंगी।

146 जिलों में संक्रमण की दर 15% से ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 146 जिलों में संक्रमण की दर 15 फीसद से ज्यादा है। जबकि, 274 जिलों में संक्रमण दर पांच से 15 फीसद के बीच है। मंत्रालय के मुताबिक देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मध्य में है और अभी भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। यह कहना मुश्किल है कि कम मामले कम होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत