न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संवेदनाओं पर भारी पड़ा कोरोना, कंधा देने के लिए भी नहीं मिले 4 लोग, ठेले पर पहुंचाया पिता को श्मशान

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से सामने आया है जहां एक शख्स की कोरोया से मौत हो गई और उसे श्मशान ले जाने के लिए चार लोग भी नहीं मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 May 2021 4:04:26

संवेदनाओं पर भारी पड़ा कोरोना, कंधा देने के लिए भी नहीं मिले 4 लोग, ठेले पर पहुंचाया पिता को श्मशान

कोरोना जैसी घातक बीमारी ने संवदनाओं पर भी प्रहार किया हैं जिसमें लोगों के बीच शारीरिक ही नहीं बल्कि मन से भी दूरी आने लगती हैं। इससे जुड़ा एक मामला उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से सामने आया है जहां एक शख्स की मौत हो गई और उसे श्मशान ले जाने के लिए चार लोग भी नहीं मिले। यहां लोगों में कोरोना का डर इतना समा गया है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन, रिश्तेदार और पड़ोसी मुंह मोड़ ले रहे हैं और कंधा देने से मना कर दे रहे हैं।

गुरुवार को एक शख्स की बुखार आने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लेकिन मौत की सूचना मिलने के बाद भी काफी देर तक कोई परिजन, रिश्तेदार या पड़ोसी उनके घर नहीं आए। कुछ देर बाद मृतक के दो पुत्रों ने ठेला पर पिता के शव को रखकर श्मशान घाट ले गए। कोरोना काल में गांवों में बड़ी तादाद में लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो रही है। अंतिम संस्कार में किसी के शामिल नहीं होने के कारण लोग शवों को नदी में प्रवाहित कर दे रहे हैं, जो आगे चलकर काफी खतरनाक हो सकता है।

नदियों में शवों को प्रवाहित करने को लेकर लोग दो मुख्य कारण बता रहे हैं। पहला तो ये कि लोग कोरोना के डर से किसी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो रहे हैं, तो वहीं दूसरा सबसे बड़ा कारण गरीबी और महंगाई है। कोरोना काल में अंतिम संस्कार के लिए लोगों को हजारों रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। इस समय अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी समेत अन्य सामग्रियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में गरीब लोग शवों का जलाने के बजाए नदी में जल प्रवाह कर दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल