न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया पर कहर बनकर टूटा डेल्टा वेरिएंट, शवों को दफनाने के लिए करना पड़ रहा है इंतजार

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट 100 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है। इंडोनेशिया में कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 5:01:12

इंडोनेशिया पर कहर बनकर टूटा डेल्टा वेरिएंट, शवों को दफनाने के लिए करना पड़ रहा है इंतजार

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट 100 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है। इंडोनेशिया में कोविड-19 का डेल्टा वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ईद की छुट्टी के दौरान मई में पर्यटकों के आने और पहली बार भारत में मिले कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के फैलने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या उनकी सीमा से अधिक हो गई है। इंडोनेशिया में दो हफ्ते में, सात दिनों के दैनिक मामलों का औसत 8,655 से बढ़कर 20,690 हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, यह संख्या भी कम बताई जा रही है। इसका सबसे अधिक असर इंडोनेशिया के सर्वाधिक आबादी वाले द्वीप जावा में देखने को मिल रहा है। जून के मध्य में अस्पतालों ने प्लास्टिक के तंबू लगाकर अस्थायी गहन देखभाल कक्ष (ICU) बनाने शुरू कर दिए थे और मरीजों को भर्ती से पहले कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा था। फुटपाथ पर ऑक्सीजन टैंक रखे गए थे।

अस्पतालों से दूर, खाली जमीनों को मृतकों को दफनाने के लिए साफ किया जा रहा है। परिवारों को अपने प्रियजनों को दफनाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि कब्र खोदने वालों को देर तक की शिफ्ट में काम करना पड़ रहा है। पिछले साल, इंडोनेशिया के सबसे बड़े इस्लामी मौलाना निकाय ने एक फरमान जारी किया था कि सामूहिक कब्र जिसकी आम तौर पर इस्लाम में मनाही होती है, उसे संकट के वक्त अनुमति दी जाएगी।

दूसरी ओर, WHO के महानिदेशक टेडरोस अधानोम ग्रब्रेयेसस ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से दुनिया एक खतरनाक दौर मे हैं। इसके पीछे की वजह डेल्टा वेरिएंट के 100 से ज्यादा देशों में मिलना है। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार सामने आया डेल्टा वेरिएंट में अभी भी बदलाव और म्यूटेशन हो रहे हैं और ये कई देशों में कोविड-19 का सबसे ज्यादा खतरनाक वेरिएंट बनकर सामने आया है। वहीं, उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के जरिए महामारी को काबू में किया जा सकता है। ऐसे में सभी मुल्कों को वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान