न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में मिले 1515 नए मरीज, सरकार ने दिखाई सख्ती

कोरोना का संक्रमण देश में एक बार फिर बढ़ने लगा है। दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का असर दिख रहा है और इस वजह से कोरोना वायरस के नए केस सामने आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Mar 2021 10:15:03

दिल्ली में मिले 1515 नए मरीज,  सरकार ने दिखाई सख्ती

कोरोना का संक्रमण देश में एक बार फिर बढ़ने लगा है। दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का असर दिख रहा है और इस वजह से कोरोना वायरस के नए केस सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1515 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं 5 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 10,978 हो गई है। वहीं अब तक 6,52,742 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। एक दिन में दिल्ली में अभी 903 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार राजधानी में इस संक्रमण से अभी तक कुल 6,36,267 लोग मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के चलते केजरीवाल सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सरकार ने बाज़ार, सिनेमा हॉल, मॉल, मेट्रो और धार्मिक स्थलों पर सख्ती बढ़ाने के आदेश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में इन जगहों को 'सुपर स्प्रेडर' माना है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बीते 15 दिनों से दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दिख रही है, लेकिन लोगों के बीच कोविड-19 नियमों का पालन नहीं हो रहा है।

इस लापरवाही को रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों को निजी तौर पर निगरानी रखने के लिए कहा गया। आदेश में कहा गया है कि सभी सुपर स्प्रेडर एरिया में कोविड गाइडलाइंस और SOP का पालन होना चाहिए और इसे रोकने के लिए सख्ती बरती जाए। सरकार ने अपने आदेश में आदेश दिए हैं कि जिन इलाकों में सेरो सर्वे कम हुए हैं, उन इलाकों पर ज़्यादा ध्यान दिया जाए। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का फैलाव मापने के लिए अब तक चार सेरो सर्वे हो चुके हैं।

मुंबई में मिले 5500 से ज्यादा मरीज

मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में शहर में कोरोना के 5,504 नए मरीज मिले। महामारी शुरू होने के बाद से यह आंकड़ा एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा है। वहीं, BMC ने लोगों को चेताया है कि आने वाले समय में एक दिन में 10 हजार मामले आ सकते हैं। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने गुरुवार को बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के 81% नए मामले महाराष्ट्र और गुजरात समेत छह राज्यों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इनमें से महाराष्ट्र और गुजरात ऐसे दो राज्य हैं, जहां महामारी शुरू होने के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस में उछाल आया है।

इस बीच, कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब