न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: बीते 24 घंटे में 4.22 लाख मरीज हुए ठीक, 4,334 लोगों की हुई मौत

देश के ज्यादातर राज्यों को अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर से राहत मिलने लगी है। पिछले 24 घंटे में देश में 4,22,227 मरीज ठीक हुए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 May 2021 9:32:46

Corona India: बीते 24 घंटे में 4.22 लाख मरीज हुए ठीक, 4,334 लोगों की हुई मौत

देश के ज्यादातर राज्यों को अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर से राहत मिलने लगी है। पिछले 24 घंटे में देश में 4,22,227 मरीज ठीक हुए है। यह एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 8 मई को 3.86 लाख लोग ठीक हुए थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड 1.63 लाख की कमी हुई। बीते दिन देश में 2,62,891 नए कोरोना मरीज मिले है। यह लगातार दूसरा दिन रहा, जब एक दिन में 3 लाख से कम संक्रमित मिले। इससे पहले रविवार को 2.82 लाख नए मरीज मिले थे। हालांकि, कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है। सोमवार को देश में रिकॉर्ड 4,334 मरीजों की मौत हुई। यह भी एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 7 मई को 4,233 लोगों की मौत हुई थी।

बता दे, देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2.52 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इनमें से करीब 2।15 करोड़ मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2.78 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 33.48 लाख हो गई है। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 84.81% हो गई है। मृत्युदर 1.10% है, जो पिछले कुछ दिनों से 1.09% पर स्थिर बनी हुई थी। कुल संक्रमितों के अनुपात में सक्रिय मामले 14.09% हैं।

यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में सोमवार को 26,616 लोग संक्रमित पाए गए। 48,211 लोग ठीक हुए और एक हजार लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 54.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 48.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 82,486 लोगों की मौत हो गई। 4.45 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 9,345 लोग संक्रमित पाए गए। 23,045 लोग ठीक हुए और 271 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14.62 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,817 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.49 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में सोमवार को 4,524 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,918 लोग ठीक हुए और 340 की मौत हो गई। अब तक 13.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,846 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 56,049 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में सोमवार को 6,577 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,865 लोग ठीक हुए और 149 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,883 मरीजों की मौत हो चुकी है। 96,156 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में सोमवार को 7,135 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12,342 लोग ठीक हुए और 81 की मौत हो गई। अब तक 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,202 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 99,620 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में सोमवार को 5,921 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,513 लोग ठीक हुए और 77 की मौत हो गई। अब तक 7.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,069 लोगों की मौत हो चुकी है। 88,983 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में सोमवार को 11597 नये केस सामने आये हैं वहीं 29 हजार 459 लोग ठीक भी हुए। कोरोना से रिकवरी का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। सोमवार को 157 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में सोमवार को महज 36,176 सैंपल की ही जांच हुई है, जिसके कारण पॉजिटिविटी रेट 32% दर्ज हुई। सोमवार को राज्य में एक्टिव केस 1.94 लाख से घटकर 1.76 लाख पर पहुंच गए है। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित केस 2023 जयपुर में मिले, हालाकि, 8825 मरीज जयपुर में ठीक भी हुए हैं। जयपुर के अलावा जोधपुर में भी रिकवर मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। यहां 4251 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 954 पॉजिटिव केस मिले हैं। जोधपुर में रविवार तक जहां एक्टिव केस 19 हजार से ज्यादा थे, वह कम होकर 15,709 रह गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला