न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM केजरीवाल ने कहा - दिल्ली में वैक्सीन की कमी, हर महीने चाहिए 85 लाख डोज

केजरीवाल ने कहा कि आज वैक्सीन की बहुत कमी है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक मिलती है, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 May 2021 1:29:21

CM केजरीवाल ने कहा - दिल्ली में वैक्सीन की कमी, हर महीने चाहिए 85 लाख डोज

दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ है। मोटे तौर पर 1 करोड़ लोग 18 से 45 साल के बीच, 50 लाख लोग 18 से कम और इतने ही लोग 50 साल से ऊपर के हैं। इसका मतलब है कि इन लोगों के लिए दिल्ली को वैक्सीन की 3 करोड़ डोज चाहिए। इनमें से अभी तक 40 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। यानी कि अभी दिल्ली को 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीन और चाहिए। दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं इसलिए हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता है। केजरीवाल ने कहा कि आज वैक्सीन की बहुत कमी है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक मिलती है, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 80 लाख वैक्सीन प्रतिमाह या 3 लाख वैक्सीन रोजाना लगा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरत है कि दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिले। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रिसिंपल साइंटिफिक एडवाइजर ने भी चेतावनी दी है कि कभी भी कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। ऐसे में वैक्सीनेशन से ही हम कोरोना की दूसरी या तीसरी लहर से बच सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए वे केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि जिस तरह अभी तक मदद मिली है, उसी तरह वैक्सीन उपलब्ध कराने में भी मदद की जाए, ताकि दिल्ली में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ राजधानी में रहने वाले लोग ही वैक्सीन नहीं लगवा रहे, बल्कि एनसीआर से भी लोग दिल्ली में टीका लगवाने आ रहे हैं। लोग नोएडा, फरीदाबाद और कई अन्य जगहों से लोग दिल्ली में आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसलिए हमें वैक्सीन की ज्यादा जरूरत है। सीएम ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि दिल्ली के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने लगभग 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था की है, आने वाले समय में ये बढ़ाकर 250-300 स्कूलों में कर देंगे। उन्होंने कहा कि मेरी सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए। आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है। आज दिल्ली में 50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 19,832 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,085 लोग ठीक हुए और 341 की मौत हो गई। अब तक 12 लाख 92 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 83 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,739 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,035 का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी