न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में बढ़ता कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 12 लाख केस, US में रिकॉर्ड 4.41 लाख संक्रमित

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) दुनियाभर के 120 देशों में फैल चुका है। जिसके चलते कोरोना केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में पूरी दुनिया में कोरोना के 12.22 लाख मामले दर्ज किए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 8:26:39

दुनिया में बढ़ता कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 12 लाख केस, US में रिकॉर्ड 4.41 लाख संक्रमित

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) दुनियाभर के 120 देशों में फैल चुका है। जिसके चलते कोरोना केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में पूरी दुनिया में कोरोना के 12.22 लाख मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 6,899 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में मंगलवार को 129,471 नए कोरोना केस की पुष्टि हुई है। वहीं, अमेरिका में 4,41,278 लाख कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। यहां कोरोना से 1,811 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 20 दिसंबर को सबसे ज्यादा 2.90 लाख केस पाए गए थे। वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बीते एक हफ्ते से रोजाना औसतन 258,312 मामले सामने आ रहे हैं।

WHO ने बुधवार रात एक बयान में कहा- 'एक हफ्ते में कोविड-19 के मामले 11% बढ़ गए हैं। यह आंकड़ा 20 से 26 दिसंबर के बीच का है। मौतों के आंकड़े में ज्यादा अंतर नहीं आया है। अक्टूबर के बाद से धीरे-धीरे केस बढ़ना शुरू हुए। अमेरिका में अब भी सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। इसके बाद ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और जर्मनी का नंबर है। पिछले हफ्ते कुल 44,000 संक्रमितों की मौत हुई।'

WHO ने कहा कि अमेरिका महाद्वीपीय क्षेत्र में नए मामले 39 प्रतिशत बढ़कर करीब 14.8 लाख हो गए। अकेले अमेरिका में 34% वृद्धि के साथ 11.8 लाख से अधिक मामले मिले।

फ्रांस में एक दिन में मिले 2 लाख कोरोना संक्रमित

फ्रांस ने यूरोप में अब तक के सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए। मंगलवार को यहां करीब 2 लाख कोरोना संक्रमित मिले और 290 लोगों की मौत हुई। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' द्वारा बुधवार देर रात जारी डेटा के मुताबिक, फ्रांस में 24 घंटे के दौरान कुल 2 लाख 8 हजार नए केस सामने आए। फ्रांस के हेल्थ मिनिस्टर ओलिवियर वेरन के मुताबिक, जनवरी में रोजाना के नए मामलों की संख्या 2.5 लाख तक पहुंच सकती है। इस बीच फ्रांस सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए देश के तमाम नाइट क्लब्स को 3 हफ्ते तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

लंदन के अस्पतालों में 53% कोरोना पेशेंट बढ़े

UK में मंगलवार को 129,471 नए कोरोना केस की पुष्टि हुई है। वहीं, कोरोना से 143 लोगों की मौत हुई है। यहां ओमिक्रॉन संक्रमण की वजह से पेशेंट्स के अस्पताल में भर्ती होने दर 53% से भी ज्यादा है। विशेष तौर पर लंदन ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

अमेरिका ने 8 देशों से हटाया ट्रैवल बैन

दक्षिण अफ्रीका में नवंबर में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिलने के बाद अमेरिका समेत कई देशों ने अफ्रीकी देशों पर ट्रैवल बैन लगा दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को 8 दक्षिणी अफ्रीकी देशों से ट्रैवल बैन हटाने की घोषणा की है। अमेरिका से इन देशों के लिए ट्रैवल 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इनमें दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका में कम हो रहे केस

इस बीच दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन के केस कम आ रहे हैं। सोमवार तक यह संख्या 38% घटकर 14,390 रह गई थी। हालांकि क्रिसमस पर कम संख्या में लोगों का टेस्ट किया जाता है। साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में दैनिक मौतों का आंकड़ा अपने चरम पर पहुंच गया था जब औसतन 578 मौतें दर्ज की गई थीं। दक्षिण अफ्रीका में अब दैनिक मौतौं का आंकड़ा करीब 60 है। यह सुझाव देता है कि मरीजों में अब कोरोना के हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं, जिनसे उनके अस्पताल में दम तोड़ने की संभावना काफी कम रहती है। पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के नए आंकड़ों से पता चला कि ओमिक्रोन से होने वाली 10 में से 9 मौतें बिना वैक्सिनेशन वाले रोगियों की हुई थी। कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक ओमिक्रॉन से हुई 309 मौतों में से सिर्फ 40 लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती