न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में फिर बढ़ने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 439 मरीज, 10 की हुई मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 439 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 12:24:46

पश्चिम बंगाल में फिर बढ़ने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 439 मरीज, 10 की हुई मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 439 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 10 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक दिन में 17,404 सैंपल की जांच हुई है। हालांकि, रविवार की तुलना में सकारात्मकता दर में 2.52% की वृद्धि हुई है। लेकिन रविवार को 22,533 सैंपल की जांच की गई थी। उस दिन राज्य में सकारात्मकता दर 2.41% थी।

कोलकाता में पिछले 24 घंटे में 204 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। एक की मौत हो गई। कोलकाता में इस समय 2,528 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। पूरे राज्य में 7 हजार 433 लोग कोरोना संक्रमित हैं। गंगासागर मेले की तैयारियों को लेकर ममता बनर्जी ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने वहां ओमिक्रॉन को लेकर आगाह किया।

ओमिक्रॉन ने राज्य में दस्तक दे दी है। राज्य में अब तक 6 लोग ओमाइक्रोन से संक्रमित हो चुके हैं। इस बार शहर के 7 निजी अस्पतालों को ओमिक्रॉन से प्रभावित लोगों के लिए चिन्हित किया गया है। सूची में आमरी, अपोलो, बेलेव्यू, वुडलैंड्स, सीएमआरआई, चार्नाक, फोर्टिस अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा बेलेघाटा आईडी अस्पताल की पहचान सरकारी अस्पताल के रूप में की गई है।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस मनाने के लिए मध्यरात्रि में उमड़ी भारी भीड़ देखे जाने के एक दिन बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने बंगाल सरकार को विशेष रूप से नए साल के उत्सव के दौरान इस तरह की और सभाओं की अनुमति देने के खिलाफ आगाह किया है।

TMC सांसद डेरेकओ ब्रायन कोरोना संक्रमित

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। डेरेक ने कहा, 'संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं अपील करता हूं कि पिछले तीन दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं और जिनमें लक्षण दिख रहे हैं, वो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।'

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार रात को पॉजिटिव आई है। इसी साल जनवरी में गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। एंजियोप्लास्टी के कुछ दिन बाद भी सौरव की तबीयत बिगड़ गई थी, तब भी उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। इसके बाद से ही गांगुली लगातार काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि करीब एक साल पहले बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। उस दौरान गांगुली की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन इस बार गांगुली की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन