न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले 922 नए मामले

बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 34,819 नमूनों की जांच के साथ देश की आर्थिक राजधानी में अब तक 1,34,48,858 नमूनों की जांच हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 09:59:23

मुंबई में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले 922 नए मामले

देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गई हैं। महाराष्ट्र में रविवार को 1,648 नए कोरोना केस की पुष्टि हुई है। मुंबई में रविवार को 922 नए कोरोना केस सामने आए। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,71,112 हो गई। वहीं, संक्रमण से दो लोगों की मौत भी हुई हैं। जिससे कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,370 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में 326 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने से संक्रमण से उबरे लोगों की संख्या बढ़कर 7,47,864 हो गई। उन्होंने बताया कि मुंबई में वर्तमान में 4,295 उपचाराधीन रोगी हैं। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 34,819 नमूनों की जांच के साथ देश की आर्थिक राजधानी में अब तक 1,34,48,858 नमूनों की जांच हुई है।

मुंबई में पिछले एक सप्ताह से रोजाना मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही हैं। आंकड़ों के अनुसार, यहां सोमवार को 204, मंगलवार को 327, बुधवार को 490, गुरुवार को 602, शुक्रवार को 683 और शनिवार को 757 नए मामले सामने आए थे। कोविड डैशबोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में 4 जून को 955 मामले दर्ज किए गए और तब से इसमें धीरे-धीरे कमी देखी गई। यानी करीब 6 महीने बाद फिर से मामलों की संख्या बढ़ रही है।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को ओमिक्रॉन के 31 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है। ओमिक्रॉन के 27 नए मामले मुंबई में सामने आए हैं जिससे शहर में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।

राज्य में अब तक सामने आए ओमिक्रॉन के कुल 141 रोगियों में से 73 मुंबई में, 19 पिंपरी चिंचवाड़ (पुणे शहर के पास), 16 पुणे जिले के ग्रामीण इलाकों से, सात पुणे शहर से, सातारा और उस्मानाबाद से पांच-पांच मामले हैं। ठाणे शहर, कल्याण डोंबिवली (ठाणे जिला), नागपुर और औरंगाबाद में 2-2, और बुलढाणा, लातूर, अहमदनगर, अकोला, वसई-विरार (पालघर जिला), नवी मुंबई, मीरा भायंदर (ठाणे जिला) में ओमिक्रॉन संक्रमण का 1-1 मामला आया है। इनमें से 61 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बयान के अनुसार रविवार को सामने आए 31 नए मरीजों में 17 पुरुष और 14 महिलाएं हैं। बयान के अनुसार, इनमें से छह 18 वर्ष से कम उम्र के हैं जबकि तीन की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। ये सभी विदेश यात्रा से लौटे थे, जबकि एक मरीज विदेश से यात्रा से लौटे संक्रमित यात्री के संपर्क में आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज