न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड, आज सामने आए 27 हजार से ज्यादा नए मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार की बात करे तो राज्य में 27,126 नए कोरोना मरीज मिले। वहीं, एक दिन में 13,588 लोग ठीक भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Mar 2021 10:48:23

महाराष्ट्र में हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड, आज सामने आए 27 हजार से ज्यादा नए मरीज

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार की बात करे तो राज्य में 27,126 नए कोरोना मरीज मिले। वहीं, एक दिन में 13,588 लोग ठीक भी हुए। जबकि 92 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,49,147 हो गई है। राज्य में अब तक 22 लाख 3 हजार 553 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा अब तक 53,300 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य 1 लाख 91 हजार 6 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में लगातार 25 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे है। इससे पहले शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25,681 नये मामले दर्ज किये गये थे। वहीं, गुरुवार को 25,833 मामले सामने आये थे और इस दिन प्रतिदिन सामने आये मामलों का एक नया रिकॉर्ड बना था।

महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से कहा है कि मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन ही विकल्प है। राज्य सरकार ने लोगों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर ऑडिटोरियम को 31 मार्च तक 50% क्षमता के साथ ही चलाने का निर्देश दिया है।

सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो महामारी खत्म होने तक उन्हें बंद किया जा सकता है। इसके अलावा नागपुर में लॉकडाउन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी स्लम बस्ती धारावी में कोरोना संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब जो मामले आ रहे हैं वे झुग्गी बस्ती के अलग-अलग इलाकों से हैं, न कि किसी एक जगह से। धारावी में अब भी 72 मरीज कोरोना का इलाज करा रहे हैं। अभी तक इस महामारी की चपेट में आए 4 हजार 133 लोगों में से 3 हजार 745 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 316 लोगों की मौत हो चुकी है। यह झुग्गी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्र तक फैली है।

मार्च में अब तक कोरोना वायरस के 272 मामले आए हैं, जबकि फरवरी में कुल 168 मामले आए थे। इस हिसाब से संक्रमण के मामले 62% बढ़े हैं। BMC के जी-नॉर्थ के सहायक निगम आयुक्त किरण दिघवकर ने कहा कि धारावी में संक्रमण के बढ़ते मामले प्रशासन के लिए खतरे की घंटी है। हालांकि, उनका कहना है कि वे पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थिति से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं।

नागपुर के अलावा नासिक में शाम 7 से लेकर सुबह 7 बजे तक सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। ठाणे में 31 मार्च तक 16 हॉटस्पॉट्स पर लॉकडाउन लगाया गया है। उस्मानाबाद में रात 9 से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। यहां साप्ताहिक बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पाबंदियां रहेंगी। शाम के वक्त गार्डन और पार्क बंद रहेंगे। होटल और रेस्त्रां केवल रात 10 बजे तक संचालित हो सकेंगे।

CM ने बिना डर के टीका लगवाने को कहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नंदुरबार में पत्रकारों से बात करते हुए वायरस से बचाव के लिए बिना किसी डर के टीका लगवाने की अपील की है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन एक विकल्प है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि लोग खुद नियमों का पालन करेंगे। राज्य में कोरोना गाइडलाइन्स को भी सख्त कर दिया गया है।

मुंबई में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बीएमसी ने नए निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के मुताबिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नागरिकों की मर्जी के बिना रैंडम एंटीजन परीक्षण बेतरतीब तरीके से किया जाएगा। इसके साथ ही यदि कोई नागरिक परीक्षण करने से इनकार करता है, तो उन पर महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत