न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार, WHO ने कहा - 17 देशों में पहुंच चुका कोरोना वायरस का इंडियन वैरिएंट

दुनिया में कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार पहुंच गया है। बीते दिन दुनिया में 8 लाख 85 हजार 604 संक्रमितों की पहचान हुई और 15,284 लोगों की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 9:27:35

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार, WHO ने कहा - 17 देशों में पहुंच चुका कोरोना वायरस का इंडियन वैरिएंट

दुनिया में कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार पहुंच गया है। बीते दिन दुनिया में 8 लाख 85 हजार 604 संक्रमितों की पहचान हुई और 15,284 लोगों की मौत हुई। नए संक्रमितों के आंकड़े की बात करें, तो सोमवार को दुनियाभर में आए केस के 42% मामले सिर्फ भारत में मिले। यहां 3 लाख 79 हजार 459 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई। पूरी दुनिया में अब तक 15.02 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.63 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 12.82 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.93 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1।92 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 1.10 लाख लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बताया कि कोरोना वायरस का इंडियन वैरिएंट दुनिया के 17 देशों में पहुंच चुका है। इंडियन स्ट्रेन या B.1.617 वैरिएंट (डबल म्यूटेशन वैरिएंट) की वजह से ही भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। WHO ने कहा, 'कई स्टडीज में यह कहा गया है कि दूसरी लहर का प्रसार पहले की तुलना में बहुत तेजी से हुआ है।' WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटेरेस्ट (VOI) घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने यह भी जोर दिया कि B.1.617 और अन्य वेरिएंट्स के संबंध में जल्द से जल्द और स्टडी की जरूरत है।

आपको बता दे, फिजी में कोराना का इंडियन वैरिएंट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। महामारी की चेन तोड़ने के लिए फिजी की राजधानी सुवा में बीते दिन ही 14 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था। इसके महज एक दिन बाद भारतीय वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट चिंता में पड़ गया है। उन्हें इस बात का डर है कि कहीं इस वैरिएंट के मिलने के बाद देश में कोरोना के मामलों की सुनामी न आ जाए। फिजी के स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं के परमानेंट जेम्स फोंग ने कहा कि मंगलवार को देश में कोरोना के इंडियन वैरिएंट के 6 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जिस तरह से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखकर हम डरे हुए हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण को देखते संयुक्त राष्ट्र की टीम भी सक्रिय हो गई है। UN के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि WHO और UNICEF के सहयोग से 7,000 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स, 500 नोजल डिवाइस के साथ ऑक्सीजन पैदा करने वाले पौधें भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही WHO की ओर से महाराष्ट्र में मोबाइल हॉस्पिटल यूनिट, लैब और 2600 फिल्ड ऑफिसर भी भेज रही है। अमेरिका के अलावा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस भी भारत को ऑक्सीजन से जुड़े उपकरण भेज रहे हैं, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि अमेरिका के अलावा रूस से आने वाली मदद की पहली खेप भी गुरुवार को भारत पहुंचेगी।

भारत को वैक्सीन नहीं देगा ब्रिटेन

ब्रिटेन के हेल्थ मिनिस्टर मैट हनूक ने बुधवार शाम साफ कर दिया कि उनके देश के पास कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) का ओवर स्टॉक नहीं है।

हनूक के मुताबिक- ब्रिटेन के पास उसकी जरूरत के हिसाब से वैक्सीन हैं, इसे एक्सेस स्टॉक नहीं कहना चाहिए। यही वजह है कि हम भारत को वैक्सीन नहीं दे पाएंगे। इसके अलावा वेंटिलेटर्स और दूसरे जरूरी मेडिकल इक्युपमेंट्स नई दिल्ली भेजे जा रहे हैं।

हनूक ने कहा कि ब्रिटेन में अब वेंटिलेटर्स की जरूरत नहीं है, लिहाजा अब ये भारत भेजे जा रहे हैं। भारत के पास अपनी वैक्सीन है जो ब्रिटिश टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह बहुत बड़ी कामयाबी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया के किसी भी ऑर्गनाइजेशन से ज्यादा वैक्सीन बना रहा है।

टॉप-5 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश - संक्रमित - मौतें - ठीक हुए
अमेरिका - 32,983,695 - 588,337 - 25,584,747
भारत - 18,368,096 - 204,812 - 15,078,276
ब्राजील - 14,523,807 - 398,343 - 13,091,714
फ्रांस - 5,565,852 - 103,918 - 4,470,275
रूस - 4,787,273 - 109,367 - 4,411,098

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती