न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच नवी मुंबई में बड़ा कोरोना विस्पोट, एक ही स्कूल के 16 छात्र कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र के नवी मुंबई (Navi Mumbai) में घनसोली स्थित एक स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां, 8वीं से 12वीं कक्षा के 16 बच्चे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। स्कूल में 500 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। सभी छात्रों की जांच की जानी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 10:01:58

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच नवी मुंबई में बड़ा कोरोना विस्पोट, एक ही स्कूल के 16 छात्र कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र के नवी मुंबई (Navi Mumbai) में घनसोली स्थित एक स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां, 8वीं से 12वीं कक्षा के 16 बच्चे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। स्कूल में 500 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। सभी छात्रों की जांच की जानी है। आपको बता दे, शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8 नए मामले मिले हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

ओमिक्रॉन के 8 नए मामलों में 6 पुणे और एक-एक मुंबई और कल्याण डोंबिवली में मिला है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का कहना है, 'आज आई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में ओमिक्रॉन का शिकार 8 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 6 मरीज पुणे, 1 मुंबई और एक 1 कल्याण डोंबिवली से है।'

विभाग ने पाया कि ओमिक्रॉन का शिकार होने वाले सभी मरीज टीका हासिल कर चुके थे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। पॉजिटिव आने के बाद केवल दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य को होम आइसोलेशन के लिए कहा गया है।

शुक्रवार को मिले मरीजों के बाद राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या 40 पर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 10 मरीज पुणे में पाए गए हैं। अधिकारी डॉक्टर प्रदीप अवाते ने बताया कि सभी 8 मरीज पुरुष हैं और 29-45 उम्र के हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुणे के 4 लोगों की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री है। जबकि, 2 उनके संपर्क में आए थे। मुंबई में मिले 1 मरीज ने अमेरिका की यात्रा की थी और कल्याण डोंबिवली के मरीज ने नाइजीरिया की यात्रा की थी।

बता दे, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 902 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66.47 लाख हो गई। इसके अलावा 12 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,329 तक पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज