न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में कोरोना केस में गिरावट, तीसरी लहर खत्म! जानें क्या कहते है एक्सपर्ट?

पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 11,647 मामले सामने आए हैं, यहां दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इससे पहले सोमवार को 13,648 केस और रविवार को 19,474 केस मिले थे। वहीं शनिवार को 20,318 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 08:47:44

मुंबई में कोरोना केस में गिरावट, तीसरी लहर खत्म! जानें क्या कहते है एक्सपर्ट?

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालाकि, महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार चौथे दिन मंगलवार को कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 11,647 मामले सामने आए हैं, यहां दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इससे पहले सोमवार को 13,648 केस और रविवार को 19,474 केस मिले थे। वहीं शनिवार को 20,318 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे। हालांकि मुंबई में कुल एक्टिव केस 1 लाख का आंकड़ा छूकर 1 लाख 523 हो गए हैं। मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 28% से घटकर 19% पर पहुंचा है। लेकिन मुंबई में टेस्टिंग की संख्या को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। मामले कम नजर आ रहे हैं, हालांकि पहले की तुलना में टेस्टिंग भी कम कर दी गई है। महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स का कहना है कि महाराष्ट्र के लिए यह सप्ताह काफी अहम रहने वाला है। अगर मामले ऐसे ही कम होते रहे तो ये अच्छा संकेत माना जाएगा।

महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ शशांक जोशी के अनुसार, शहर की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई अपने चरम को पार कर चुका है और कोविड -19 की लहर जल्द ही स्थिर हो सकती है। उन्होंने कहा कि बीते दिनोंं तक की संख्या स्पष्ट रूप से लगभग 25% की पॉजिटिविटी रेट दिखा रही थी। हम उन संख्याओं में और गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं।

डॉ शशांक जोशी ने कहा कि पिछले तीन से चार दिनों में, हमने एक प्रवृत्ति देखी है जो बताती है कि मामलों की संख्या तीन कारणों से कम हो सकती है।

पहला, बहुत सारे लोग अब घर पर हैं और वे सेल्‍फ आइसोलेशन में हैं और टेस्‍ट नहीं करा रहे हैं।

दूसरा, बहुत से लोग सेल्‍फ टेस्‍ट कर रहे हैं और पर वे रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं और तीसरा, हमें सही संख्या की जानकारी नहीं है। इस सुनामी जैसी तीसरी लहर का असली पैमाना वे लोग होंगे जो कोविड-19 के कारण अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं, न कि वे लोग जो कोविड-19 के साथ भर्ती हुए।

आपको बता दे, महाराष्ट्र में मंगलवार को 34,424 केस दर्ज हुए. पिछले 24 घंटे के दौरान 22 मौत भी दर्ज की गई हैं। इस दौरान राज्य में 18,967 लोग रिकवर भी हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.21 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 69.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19% से घटकर 16% हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए संजू सैमसन, बने नए ‘सिक्सर किंग’, सिर्फ 5 मैचों में रच दिया बड़ा रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए संजू सैमसन, बने नए ‘सिक्सर किंग’, सिर्फ 5 मैचों में रच दिया बड़ा रिकॉर्ड
आज फिर आसमान तिरंगा... T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद हुए CM योगी
आज फिर आसमान तिरंगा... T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद हुए CM योगी
जानिए कौन हैं मोजतबा खामेनेई? ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, इजरायल पर दागी गईं ताबड़तोड़ मिसाइलें
जानिए कौन हैं मोजतबा खामेनेई? ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, इजरायल पर दागी गईं ताबड़तोड़ मिसाइलें
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई