न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP के 22 जिलों में फैला कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 42 नए केस, इंदौर में सबसे ज्यादा 27 पॉजिटिव सामने आए

मध्यप्रदेश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 42 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को 30 केस सामने आए थे। सोमवार को मिले केस में सबसे ज्यादा 27 इंदौर के हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 3:22:17

MP के 22 जिलों में फैला कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 42 नए केस, इंदौर में सबसे ज्यादा 27 पॉजिटिव सामने आए

मध्यप्रदेश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 42 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को 30 केस सामने आए थे। सोमवार को मिले केस में सबसे ज्यादा 27 इंदौर के हैं। 4 दिन बाद इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। राजधानी भोपाल में 8 केस मिले हैं। भोपाल में एक 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 285 है। अब 22 जिलों में कोरोना के एक्टिव केस हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कोरोना की स्थिति पर सरकार की नजर है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन के बाद अब केस छोटे जिलों में भी मिलने लगे हैं। अलीराजपुर, बैतूल, शहडोल, छिंदवाड़ा और खरगोन जिलों में भी मरीज सामने आए हैं।

प्रदेश में 27 दिनों में 583 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 247 और भोपाल में 205 केस मिले हैं। भोपाल में अभी 75 एक्टिव केस हैं। इनमें 54 होम आइसोलेशन में और 21 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में अभी सबसे ज्यादा 143 एक्टिव केस हैं। इसके बाद उज्जैन में 20 मामले हैं।

अब तक प्रदेश में 7,93,761 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7,82,943 लोग ठीक हो चुके हैं। 10,533 की कोरोना से मौत हो चुकी हैं। मौजूदा स्थिति की बात करें तो सोमवार को करीब 64 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। प्रदेश में रिकवरी रेट 98% से अधिक है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.08% है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?