न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

63 दिन बाद देश में कोरोना के केस एक लाख से कम, 2,115 की हुई मौत; 1.85 लाख ठीक हुए

63 दिन के बाद देश में एक दिन में एक लाख से कम कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। बीते दिन देश में 87,295 नए कोरोना मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 June 2021 09:04:22

63 दिन बाद देश में कोरोना के केस एक लाख से कम, 2,115 की हुई मौत; 1.85 लाख ठीक हुए

63 दिन के बाद देश में एक दिन में एक लाख से कम कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। बीते दिन देश में 87,295 नए कोरोना मरीज मिले। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 कोरोना मरीज मिले थे। बीते दिन 1 लाख 85 हजार 747 लोग कोरोना से रिकवर हुए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 535 की गिरावट दर्ज की गई। मौत के आंकड़ों में भी अब धीरे-धीरे कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 2,115 संक्रमितों जान गंवाई है। यह बीते 46 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,257 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 3 लाख 51 हजार 344 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 2 करोड़ 89 लाख 9 हजार 975 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 करोड़ 71 लाख 59 हजार 180 मरीज ठीक भी हो चुके है। अब तक 3 लाख 50 हजार 186 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। फिलहाल देश में 14 लाख 01 हजार 609 एक्टिव केस हैं।

पॉजिटिविटी रेट 6.34%

देश में अब डेली पॉजिटिविटी रेट 6.34% हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल कोरोना वायरस के 15 लाख 87 हजार 589 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। जिसके बाद कल तक कुल 36 करोड़ 63 लाख 34 हजार 111 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में बीते दिन 10,219 लोग संक्रमित पाए गए। 21,081 लोग ठीक हुए और 340 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.74 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
में बीते दिन 1,279 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,309 लोग ठीक हुए और 26 की मौत हो गई। अब तक 9.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,243 लोगों की मौत हो चुकी है। 21,224 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में बीते दिन 778 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,613 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 8.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,944 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 16,162 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 694 लोग संक्रमित पाए गए। 2,860 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.62 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,333 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 15,681 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 629 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,429 लोग ठीक हुए और 31 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,687 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 15,744 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में 8 जून से अनलॉक का दूसरा फेज शुरू हो रहा है। गृह विभाग ने अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक बाजार खोलने का समय बढ़ाकर शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। लॉकडाउन में भी 12 घंटे की छूट दी गई है। अब डेली कर्फ्यू का समय बढ़ाकर दोपहर 12 बजे की जगह शाम 5 बजे किया गया है।

मध्यप्रदेश
में बीते दिन 571 नए मामले सामने आए। 1,782 लोग ठीक हुए और 32 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.85 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,369 लोगों की मौत हो गई। 8,860 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 231 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 876 लोग ठीक हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक 14.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,627 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 5,208 मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में बीते दिन 13.90 लाख डोज लगाई गई

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 13 लाख 90 हजार 916 डोज लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23 करोड़ 27 लाख 86 हजार 482 हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?