न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 4000 के करीब मौत; 4.12 लाख नए मरीज मिले

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में 3,979 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देशभर में 4,12,373 पॉजिटिव मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 May 2021 8:55:07

Corona India: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 4000 के करीब मौत; 4.12 लाख नए मरीज मिले

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में 3,979 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देशभर में 4,12,373 पॉजिटिव मिले हैं। यह दूसरी बार है जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे। तब 3525 मरीजों की मौत हुई थी। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या भी कल के मुकाबले कम है। मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3।24 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,010 से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,64,862 हो गए हैं। ये आंकड़े इस लिए भी डराने वाले हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के 5 नए स्ट्रेन मिले हैं। दिल्ली से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 35 सैंपल में ये स्ट्रेन पाए गए। नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और नागपुर मेडिकल कॉलेज में आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए पुणे और दिल्ली भेजे गए थे। 74 में से 35 सैंपल में 5 म्यूटेशन पाए गए।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रवींद्र खडसे ने 26 सैंपल में डबल म्यूटेशन होने की बात कही है।

कोरोना महामारी से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण से 920 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसे से पहले 28 अप्रैल को 1035 लोगों की जान चली गई थी। महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के 57,640 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 57,006 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है। इसके बाद महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 48.80 लाख हो गए हैं। साथ ही कुल मौतें 72,662 हो गई हैं। अब महाराष्‍ट्र में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 6.41 लाख हो गए हैं। बई में 24 घंटे के दौरान 3,879 नए कोरोना केस आए। इस दौरान 77 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही 3686 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। शहर में अब 51,472 कोरोना के सक्रिय केस हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13,547 हो गया है। शहर में तक कोरोना के कुल 6.65 लाख केस सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश
में बुधवार को 31,111 लोग संक्रमित पाए गए। 40,852 लोग रिकवर हुए और 353 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,151 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.62 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बुधवार को 20,960 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,209 लोग ठीक हुए और 311 की मौत हो गई। अब तक 12.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.43 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,063 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,859 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 15,157 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,152 लोग ठीक हुए और 253 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.02 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,738 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 12,955 लोग संक्रमित मिले। 12,995 लोग रिकवर हुए और 133 की मौत हो गई। अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.77 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,912 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.48 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 12,319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,643 लोग ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। अब तक 6.24 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,074 लोगों की मौत हो चुकी है। 89,244 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में बुधार को 50,112 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इसी दौरान राज्‍य में 346 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 26,841 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है। राज्‍य में कुल कोरोना केस बढ़कर अब 17.41 लाख हो गए हैं। वहीं कुल सक्रिय केस अब 4.87 लाख हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री