न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना रोजाना तोड़ रहा रिकॉर्ड! 24 घंटे में 3.80 लाख नए मरीज मिले, 3646 की मौत

देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मरीज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर देशभर में रिकॉर्ड 3.80 लाख मरीज मिले, जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 9:04:52

कोरोना रोजाना तोड़ रहा रिकॉर्ड! 24 घंटे में 3.80 लाख नए मरीज मिले, 3646 की मौत

देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मरीज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर देशभर में रिकॉर्ड 3.80 लाख मरीज मिले, जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना केस (Corona Case) के बीच राहत की खबर ये है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 2.70 लाख मरीज रिकवर हुए हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण को देखते संयुक्त राष्ट्र की टीम भी सक्रिय हो गई है। UN के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि WHO और UNICEF के सहयोग से 7,000 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स, 500 नोजल डिवाइस के साथ ऑक्सीजन पैदा करने वाले पौधें भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही WHO की ओर से महाराष्ट्र में मोबाइल हॉस्पिटल यूनिट, लैब और 2600 फिल्ड ऑफिसर भी भेज रही है। अमेरिका के अलावा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस भी भारत को ऑक्सीजन से जुड़े उपकरण भेज रहे हैं, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि अमेरिका के अलावा रूस से आने वाली मदद की पहली खेप भी गुरुवार को भारत पहुंचेगी।

रूस ने भारत को ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेट्रर्स, वेंटिलेटर्स के साथ 22 टन मेडिकल सामान भारत को भेज रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इसके लिए ट्रांसपोर्ट प्लेन भारत के लिए निकल चुकी हैं। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के बीच टेलिफोन से बातचीत हुई थी। रूस भारत को स्पूतनिक वैक्सीन भी दे रहा है। इसके तहत भारतीय कंपनी देश में ही करीब 8.50 करोड़ वैक्सीन का प्रोडक्शन करेगी। मई से उत्पादन शुरू हो जाएगा।

महाराष्ट्र में 1,035 की मौत

महाराष्ट्र में बुधवार को 63 हजार 309 लोग संक्रमित पाए गए। 61 हजार 181 लोग रिकवर हुए और 1 हजार 35 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 44 लाख 73 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 67 हजार 214 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 73 हजार 481 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में 35,903 लोग रिकवर हुए

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 29 हजार 751 लोग संक्रमित पाए गए। 35 हजार 903 लोग रिकवर हुए और 265 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 82 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 70 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 943 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में 368 की मौत

राजधानी दिल्ली में बुधवार को 25 हजार 986 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20 हजार 458 लोग ठीक हुए और 368 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 72 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 39 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 हजार 616 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99 हजार 752 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में 279 की मौत

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 15 हजार 563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 15 हजार 506 लोग ठीक हुए और 279 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 97 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 70 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 हजार 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 18 हजार का इलाज चल रहा है।

गुजरात में 14,120 लोग संक्रमित

गुजरात में बुधवार को 14 हजार 120 लोग संक्रमित मिले। 8 हजार 595 लोग रिकवर हुए और 174 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 38 हजार 845 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 98 हजार 824 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,830 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,33,191 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश 14,156 लोग ठीक हुए

मध्यप्रदेश में बुधवार को 12 हजार 758 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14 हजार 156 लोग ठीक हुए और 105 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 38 हजार 165 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 39 हजार 968 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,424 लोगों की मौत हो चुकी है। 92,773 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गोवा में 3,101 नए मामले

गोवा में बुधवार को कोरोना वायरस के 3 हजार 101 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल मामले 85,009 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस दौरान 24 मरीजों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 1,110 पहुंच गई है। बुधवार को 839 और मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 65,070 पहुंच गई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 18 हजार 829 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म