न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन 44,667 नए कोरोना मरीज मिले, 42,107 ठीक हुए और 549 की मौत; केरल में लगातार तीसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस

बीते दिन यानी गुरुवार को 44,667 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई वहीं, 42,107 मरीज ठीक हुए और 549 लोगों की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 8:57:29

देश में बीते दिन 44,667 नए कोरोना मरीज मिले, 42,107 ठीक हुए और 549 की मौत; केरल में लगातार तीसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना केस एक बार फिर बढ़ने लगे है जो तीसरी लहर की और संकेत कर रहे है। बीते दिन यानी गुरुवार को 44,667 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई वहीं, 42,107 मरीज ठीक हुए और 549 लोगों की मौत हुई। देश में सबसे ज्यादा कोरोना केस केरल से सामने आ रहे है। यहां, लगातार तीसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस आए। पिछले 24 घंटे में यहां 22,064 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा देश में आए नए केस का लगभग आधा है। इससे पहले यहां 27 जुलाई को 22,129 और 28 जुलाई को 22,056 केस आए थे।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.15 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.07 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.23 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख

आपको बता दे, बीते 11 दिन में यह छठी बार है जब 40 हजार ज्यादा केस आए है।

तारीख - नए केस

19 जुलाई - 29,420
20 जुलाई - 42,128
21 जुलाई - 41,687
22 जुलाई - 34,863
23 जुलाई - 39,501
24 जुलाई - 40,286
25 जुलाई - 38,179
26 जुलाई - 30,820
27 जुलाई - 42,971
28 जुलाई - 43,159
29 जुलाई - 44,667

केरल में संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए केरल सरकार ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। वहीं केंद्र ने राज्य सरकार की मदद के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल ही में केरल में मनाए गए ईद को 'सुपर स्प्रेडर इवेंट्स' बताते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कोरोना के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालने करने की आवश्यकता है। त्योहार/सामाजिक समारोह के दौरान कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने की आवश्यकता है ताकि महामारी पर काबू पाया जा सके।

बता दें कि केरल सरकार ने ईद के दौरान राज्य में लॉकडाउन में ढील दे दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी।

केरल में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम केरल भेजी है। विशेषज्ञों की यह टीम राज्य सरकार के साथ मिलकर कोरोना वायरस पर काबू पाने में मदद करेगी।

दो अलग-अलग वैक्‍सीन के ट्रायल को सरकार ने दी अनुमति

दुनियाभर में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कोरोना वैक्‍सीन को सबसे बेहतर सुरक्षा उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। यही कारण है कि कोरोना वैक्‍सीन को लेकर एक्सपर्ट्स अभी भी परीक्षण कर रहे है। इसी कड़ी में अब सरकार ने वैज्ञानिक अध्‍ययन के लिए कोरोना वैक्‍सीनेशन में मिश्रित खुराक को शामिल करने की अनुमति दे दी है। इससे साफ हो गया है कि बहुत जल्‍द ही ही एक ही इंसान को दो अलग-अलग वैक्‍सीन की खुराक दी जा सकेगी क्योंकि अब तक सामने आए अन्य चिकित्सीय अध्ययनों में वैक्‍सीन के मिश्रण को लेकर काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर