न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

COVID-19 India: कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई दोगुनी, एक ही दिन में मिले 41,000 नए मरीज, 188 लोगों की मौत

देश में कोरोना का ग्राफ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश में बीते 24 घंटे में 40 हजार 906 नए संक्रमित मिले, 23 हजार 623 ठीक हुए और 188 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Mar 2021 10:27:35

COVID-19 India: कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई दोगुनी, एक ही दिन में मिले 41,000 नए मरीज, 188 लोगों की मौत

देश में कोरोना का ग्राफ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश में बीते 24 घंटे में 40 हजार 906 नए संक्रमित मिले, 23 हजार 623 ठीक हुए और 188 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 17 हजार 91 की बढ़ोतरी हुई। नए संक्रमितों का आंकड़ा 28 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब एक दिन में 41 हजार 815 मरीज मिले थे। सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। यहां शुक्रवार को 25 हजार 681 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह संख्या देश में कुल मिले मरीजों में करीब 63% है। देश में अब तक 1.15 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.11 करोड़ ठीक हुए हैं, 1.59 लाख ने जान गंवाई है, जबकि 2.85 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

महाराष्‍ट्र में सबसे ज्यादा

कोरोना से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित दिख रहा है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25 हजार 681 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है, जब राज्य में 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 14,400 मरीज ठीक हुए और 70 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 24.22 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 21.89 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,208 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 1.77 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,062 नए मामले सामने आए, जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,897 पर पहुंच गई।

गुजरात में 24 घंटे में सामने आए 1,415 नए केस

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1 हजार 415 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की कुल संख्या 2,83,864 पर पहुंच गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक कोरोना से अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और सुरेन्द्रनगर में एक-एक मरीज की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 4,437 हो गई। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 948 और लोग स्वस्थ हुए। अब तक राज्य में 2,73,280 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गुजरात में स्वस्थ होने की दर 96.27% है।

पंजाब में 24 घंटे में सामने आए 2,470 नए केस

पंजाब में शुक्रवार को 2,470 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 1,339 मरीज ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.86 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,242 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 15,459 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में 24 घंटे में सामने आए 1,587 नए केस

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,587 नए मामले सामने आए तथा 10 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,66,689 हो गए और मृतकों की संख्या 12,425 पर पहुंच गई। राज्य में लगातार चौथे दिन संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। शुक्रवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 9,42,178 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 12,067 मरीज उपचाराधीन हैं।

गुजरात में 24 घंटे में सामने आए 1,415 नए केस

गुजरात में शुक्रवार को 1,415 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 948 मरीज ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.73 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,437 मरीजों की मौत हो गई। 6,147 का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में 24 घंटे में सामने आए 402 नए केस

राजस्थान में शुक्रवार को 402 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 302 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत भी हुई। राज्य में अब तक 3.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,796 मरीजों की मौत हो गई। 3,121 का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में पहली बार 700 नए मरीज मिले

दिल्ली में शुक्रवार को 716 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 471 मरीज ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.32 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,953 मरीजों की मौत हो गई। 3,165 का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब