न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन मिले 41,786 नए कोरोना मरीज, 39,304 ठीक हुए और 542 की मौत; केरल में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.64 लाख

देश में यह लगातार पांचवा दिन है जब कोरोना के मामले 40 हजार से ज्यादा आए है। इससे पहले 30 जुलाई को 41,495, 29 जुलाई को 44,667, 28 जुलाई को 43,159, 27 जुलाई को 42,971 नए कोरोना मरीज मिले थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 10:10:08

देश में बीते दिन मिले 41,786 नए कोरोना मरीज, 39,304 ठीक हुए और 542 की मौत; केरल में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.64 लाख

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच बीते दिन यानी शनिवार को कोरोना के 41,786 नए मामले दर्ज किए गए। कोरोना संक्रमण के चलते 542 मरीजों की जान गई, जबकि 39,304 लोगों ने संक्रमण को मात दी। देश में यह लगातार पांचवा दिन है जब कोरोना के मामले 40 हजार से ज्यादा आए है। इससे पहले 30 जुलाई को 41,495, 29 जुलाई को 44,667, 28 जुलाई को 43,159, 27 जुलाई को 42,971 नए कोरोना मरीज मिले थे।

देश में इलाज करा रहे यानी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,04,804 हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल 3.16 करोड़ मामले हो गए हैं। अब तक कुल 3.08 करोड़ लोग रिकवर हुए हैं, जबकि 4.24 लाख लोगों की कोरोना महामारी के चलते मौत हो गई है।

केरल में एक्टिव केस 1.64 लाख

कोरोना से केरल सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां पांच दिन से लगातार 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को यहां 20,624 मामले दर्ज किए गए। यहां 80 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई, जबकि 16,865 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। केरल में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1,64,500 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को 20,772, गुरुवार को 22,064, बुधवार को 22,056 और मंगलवार को 22,129 मरीज मले थे। केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार कंप्लीट वीकेंड लॉकडाउन रखा गया है। सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छूट दी गई है। केरल में 12% पॉजिटिविटी रेट है।

केंद्र ने जताई चिंता

कोरोना के दोबारा बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि जिन जिलों में संक्रमण दर 10% से अधिक है वहां, सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है। केंद्र ने कहा कि 46 जिलों में 10% से अधिक संक्रमण है। जबकि अन्य 53 जिलों में पांच से 10% के बीच है, इसलिए राज्यों को एक बार फिर कोरोना जांच में तेजी लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि किसी भी तरह की ढिलाई से इन जिलों में स्थिति और खराब होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की गई।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोविड-19 की निगरानी, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की भी समीक्षा की गई। ये राज्य या तो दैनिक कोरोना मामलों में वृद्धि या संक्रमण दर में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में 10% से अधिक की संक्रमण दर की रिपोर्ट करने वाले सभी जिलों में लोगों की आवाजाही को रोकने / कम करने, भीड़ को और लोगों के आपस में मिलने से रोकने के लिए सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर