न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: पहली बार 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत, लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा केस

कोरोना की दूसरी लहर में अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 May 2021 9:27:38

Corona India: पहली बार 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत, लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा केस

कोरोना की दूसरी लहर में अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए। वहीं, मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

देश में हर दिन मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। 25 दिन पहले जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 हजार थी वहीं अब मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। इससे पहले 13 अप्रैल को मौतों की संख्या 1 हजार को पार कर गई थी। उसके बाद 20 अप्रैल को 2 हजार की और 27 अप्रैल को 3 हजार का आंकड़ा पार हो गया था। पिछले 10 दिन के अंदर कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़े ने 4 हजार को भी पार कर लिया है।

देश में कोरोना से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 54,022 लोग संक्रमित पाए गए। 37,386 लोग रिकवर हुए और 898 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 49।96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 42.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 74,413 लोगों की मौत हो गई। 6.54 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। । मुंबई में संक्रमण के 3040 नए मामले आए तथा 71 और मरीजों की मौत हो गई। पुणे, नासिक, कोल्हापुर और सांगली जिलों में चारों शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाके से संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 13,628 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8.30 लाख हो गई है। इनमें 6.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,158 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में शुक्रवार को 414 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 12,625 लोगों ने पृथकवास की अवधि पूरी की है। राज्य में 208 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 27,763 लोग संक्रमित पाए गए। 33,117 लोग रिकवर हुए और 372 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 14.53 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,873 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.54 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 19,832 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,085 लोग ठीक हुए और 341 की मौत हो गई। अब तक 12 लाख 92 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 83 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,739 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,035 का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 12,064 लोग संक्रमित मिले। 13,085 लोग रिकवर हुए और 119 की मौत हो गई। अब तक 6.58 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.03 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,154 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.46 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 11,708 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,815 लोग ठीक हुए और 84 की मौत हो गई। अब तक 6.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,244 लोगों की मौत हो चुकी है। 95,423 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत