न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन की बढ़ोतरी के बाद देश में फिर कम हुए कोरोना केस, 24 घंटे में मिले 34,861 नए मरीज, 38,393 ठीक हुए

देश में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 34,861 मरीज मिले, 38,393 ठीक हुए और 481 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की गिनती में 4,018 की कमी आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 10:15:35

दो दिन की बढ़ोतरी के बाद देश में फिर कम हुए कोरोना केस, 24 घंटे में मिले 34,861 नए मरीज, 38,393 ठीक हुए

देश में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 34,861 मरीज मिले, 38,393 ठीक हुए और 481 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की गिनती में 4,018 की कमी आई। बता दे, इससे पहले मंगलवार और बुधवार को कोरोना के केस बढ़े हुए आए थे। मंगलवार को 42,128 नए मरीज मिले वहीं, 36,876 मरीज ठीक हुए थे। मंगलवार को 1,237 एक्टिव मरीज बढ़े थे. वहीं, बुधवार को 41,687 नए मरीज मिले थे और 38,891 ठीक हुए थे। इस दिन भी एक्टिव केस में 2,278 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.12 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.04 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.19 लाख
एक्टिव मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,76,423 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,34,17,030 हुआ।

प्रमुख राज्यों के हाल

केरल में गुरुवार को 12,818 लोग संक्रमित पाए गए। 13,454 लोग ठीक हुए और 122 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.18 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,740 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.28 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 7,302 लोग संक्रमित पाए गए। 7,756 लोग ठीक हुए और 120 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.45 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 94,169 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 29 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,040 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 585 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 52 लोग संक्रमित पाए गए। 56 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,743 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,028 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 54 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 370 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में गुरुवार को 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 22 लोग ठीक भी हुए और 1 व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 360 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 17 नए मामले सामने आए और 17 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 185 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

मिज़ोरम में गुरुवार को कोरोना वायरस के 847 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 30,492 है जिसमें 7,744 सक्रिय मामले, 22,617 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 131 मौतें शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर