न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए कोरोना के 3.33 लाख केस, 525 की मौत

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3.33 लाख नए केस आए हैं। ये कल के मुकाबले 4,171 कम हैं। इस दौरान 525 मरीजों की मौत भी हुई हैं। बीते दिन 2.59 लाख लोग ठीक भी हुए। इससे पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jan 2022 10:08:26

नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए कोरोना के 3.33 लाख केस, 525 की मौत

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3.33 लाख नए केस आए हैं। ये कल के मुकाबले 4,171 कम हैं। इस दौरान 525 मरीजों की मौत भी हुई हैं। बीते दिन 2.59 लाख लोग ठीक भी हुए। इससे पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21.87 लाख हो गई हैं। तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहली बार 21 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 22 दिन में कुल एक्टिव केस 21 गुना हो गए हैं। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57% हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.78% है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.87% है।

महाराष्ट्र में नए केस में आई गिरावट

महाराष्ट्र में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले 1877 कम केस मिले। महाराष्ट्र में बीते दिन 46,393 नए केस सामने आए वहीं, 30,795 मरीज ठीक हुए और 48 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई हैं। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,79,930 हो गए हैं। यहां कुल 74।66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,071 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 20.77% है, इससे 1 दिन पहले शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 23.44% था। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में 3,568 नए केस सामने आए, 231 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई। एक्टिव केस 17,497 हैं।

यूपी में 16 हजार से अधिक नए केस

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,740 नये मरीज सामने आये हैं जबकि इसी अवधि में 16 मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन से मिली। अब तक राज्य में 19.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 16 संक्रमितों की मौत होने से संक्रमण से अब जान गंवाने वालों की संख्या 23,038 हो गई है। राज्य में 96 हजार 642 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल में 45,136 नए कोरोना मामले

केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 45 हजार 136 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 55,74,702 हो गए। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,00,735 नमूनों की जांच हुई और अभी कोविड के 2,47,227 मरीज उपचाराधीन हैं। केरल में कल महामारी से 132 मौत दर्ज की गई जिससे मृतकों की संख्या 51 हजार 739 पर पहुंच गई। इन 132 मौतों में से 70 पिछले कुछ दिन में हुई थी जबकि 62 को, केंद्र के नए दिशा निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आधार पर अपील प्राप्त होने के बाद, कोविड से हुई मौत घोषित किया गया।

राजस्थान में 14 हजार से अधिक मामले


राजस्थान में शनिवार को 14 हजार 829 नए केस सामने आए, जबकि 10 हजार 366 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को 16 हजार 878 संक्रमित मिले थे, जबकि 10,175 लोग ठीक हुए थे और 15 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,076 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 89 हजार 233 हैं। पॉजिटिविटी रेट 22.07% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 22.27% था।

दिल्ली में 45 मौतें


दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटों में 11 हजार 486 नए केस दर्ज किए गए और 45 लोगों की मौत हुई। मौत का यह आंकड़ा एक दिन में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 जून को एक दिन में 60 लोगों की जान गई थी। इससे पहले शुक्रवार को 10 हजार 756 नए संक्रमित मिले थे और 38 मौतें दर्ज की गईं थी। पॉजिटिविटी रेट 17.8% रही। राजधानी में एक्टिव केस घटकर 58 हजार 593 हैं। इससे पहले शुक्रवार को 61 हजार 954 एक्टिव केस थे।

मध्य प्रदेश में बढ़े मरीज

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में 11 हजार 274 नए केस सामने आए और 4 हजार 966 लोग ठीक हुए। इस दौरान 5 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार 9 हजार 603 नए केस सामने आए थे और 4 हजार 255 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 4 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 8.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 562 लोगों की मौत हो गई। 61 हजार 388 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 12.04% से बढ़कर 13.47% हो गया है।

पंजाब में 35 ने तोड़ा दम

पंजाब में बीते दिन 7 हजार 625 संक्रमित मिले हैं और 35 ने दम तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को यहां 7 हजार 696 संक्रमित मिले थे और 31 की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 7.07 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16 हजार 948 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 48 हजार 564 है। पंजाब में पॉजिटिविटी रेट 16.65% है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल