न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: कोरोना ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में संक्रमण से 2767 मरीजों की मौत

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को रिकॉर्ड 2,767 लोगों की मौत हुई। जो अब तक की मौत की सबसे ज्यादा संख्या है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Apr 2021 11:19:14

 Corona India: कोरोना ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में संक्रमण से 2767 मरीजों की मौत

देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को रिकॉर्ड 2,767 लोगों की मौत हुई। जो अब तक की मौत की सबसे ज्यादा संख्या है। मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन कोरोना से ठीक होने के बाद 2,17,113 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। कल मिले मरीजों के बाद देश में अब तक 1,69,60,172 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। वहीं, देश भर में कोरोना से अब तक 1,92,311 लोगों ने दम तोड़ दिया है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड के एक्टिव केस फिलहाल 26,82,751 हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 25,36,612 डोज लगाई गईं हैं, जिसके बाद देश भर में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,09,16,417 हो गया है।

मुंबई से राहत

महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 42 लाख के पार पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के कुल मामले 42,28,836 केस हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 67,160 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 676 लोगों की मौत हुई है। इलाज के बाद 63,818 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में शनिवार को कमी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 5888 नए केस आए हैं, जबकि 71 लोगों की मौत दर्ज की गई है। दूसरी ओर 8,549 लोगों को इलाज के बाद घर भेजा गया है।

दिल्ली में नहीं थम रहा संक्रमण

दिल्ली में कोरोना का संक्रमण अब बेतहाशा बढ़ गया है और नियंत्रण के बाहर दिख रहा है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 357 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के शनिवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 32.27% है। पिछले आंकड़ों को मिलाते हुए अब तक एक्टिव मामलों की संख्या 93080 पर पहुंच गई है और तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को 348 लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को 306 मरीजों की मौत हुई थी।

उत्तरप्रदेश में 23,231 मरीज हुए ठीक

उत्तरप्रदेश में शनिवार को 38,055 लोग संक्रमित पाए गए। 23,231 लोग रिकवर हुए और 223 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 51 हजार 314 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 52 हजार 211 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,959 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 88 हजार 144 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में 17,029 मरीज हुए ठीक

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 16,731 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 17,029 लोग ठीक हुए और 218 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 39 हजार 696 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 9 हजार 622 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,111 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 22 हजार 963 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में 6,479 मरीज हुए ठीक

गुजरात में शनिवार को 14,097 लोग संक्रमित मिले। 6,479 लोग रिकवर हुए और 152 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 81 हजार 737 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 67 हजार 972 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,171 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,07,594 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में 11,091 मरीज हुए ठीक

मध्य प्रदेश में शनिवार को 12,918 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,091 लोग ठीक हुए और 104 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 85 हजार 703 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 91 हजार 299 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,041 लोगों की मौत हो चुकी है। 89,363 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी