न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेलगाम कोरोना! एक बार फिर बढ़ने लगे देश में मरीज, बीते दिन मिले 12,781 नए संक्रमित, 18 की मौत

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 7.71% था, जो रविवार को बढ़कर 8.41% पर आ गया। ये पॉजिटिविटी रेट 6 महीने बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 जनवरी को 8.61% पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jun 2022 11:02:38

बेलगाम कोरोना!  एक बार फिर बढ़ने लगे देश में मरीज, बीते दिन मिले 12,781 नए संक्रमित, 18 की मौत

देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होती जा रही है। 5 दिन से हर रोज 12,000 से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 12,781 नए मरीज मिले और 18 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले शनिवार को 12,899 नए रिकॉर्ड किए किए गए थे। इसी के साथ देश में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या साढ़े 76 हजार के पार चली गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.32% है जबकि वीकली पॉजिटिविटी की दर 2.62% है। देश में रिकवरी रेट 98.61% है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, जब तक पॉजिटिविटी रेट 5% के अंदर है, तब तक चिंता की बात नहीं है, लेकिन अगर ये संक्रमण दर 5% से ऊपर जाती है तो माना जाता है कि संक्रमण बेकाबू हो रहा है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या पिछले 24 घंटे में 8,537 रही। महाराष्ट्र में 4000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर केरल है, जहां 3,376 मामले सामने आए हैं। राजधानी दिल्ली में 1,530 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पॉजिटिविटी रेट 7.71% था, जो रविवार को बढ़कर 8.41% पर आ गया। ये पॉजिटिविटी रेट 6 महीने बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 जनवरी को 8.61% पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुआ था।

उधर, महाराष्ट्र और उसकी राजधानी मुंबई सबसे ज्यादा मार झेल रही है। 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 4004 नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मौत हुई है। ये मौत मुंबई में हुई है। महाराष्ट्र के आधे से ज्यादा केस अकेले मुंबई से सामने आ रहे हैं। मुंबई में रविवार को 2087 संक्रमित मिले हैं। यहां पर संक्रमण दर 14% के करीब पहुंच गई है। यानी, हर 100 टेस्ट में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। मुंबई में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 18 जून तक 587 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 71 गंभीर थे वहीं, रविवार को 95 नए मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 19 जून तक अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 652 हो गई है जिनमें से 91 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

केरल की बात करें तो रविवार को यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 2,786 नए मामले सामने आए। पिछले पांच दिन में ये पहला मौका था, जब तीन हजार से कम केस आए।महामारी से पांच मरीजों की मौत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक यहां कोविड के 22,278 मरीजों का इलाज चल रहा था।

पश्चिम बंगाल का आंकड़ा देखें तो रविवार को यहां कोविड-19 के 362 नये मामले सामने आए जो शनिवार के मुकाबले 74 ज्यादा थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में रविवार को संक्रमण की दर 3.50% दर्ज की गई। रविवार को और एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,208 हो गई है।

देश में एक्टिव केसों की संख्या कुल मामलों में 0.18% बनी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा एक्टिव केस 1161 केरल में बढ़े हैं। उसके बाद महाराष्ट्र में 918, तमिलनाडु में 449, दिल्ली में 423 सक्रिय केस दर्ज किए गए। मिजोरम इकलौता राज्य रहा, जहां एक्टिव केसों में कमी आई। मौतों की बात करें तो कुल दर्ज 18 मौतों में से 11 मौतें वो हैं, जो केरल में पिछले दिनों हुईं लेकिन रिकॉर्ड में अब चढ़ी हैं। इसके अलावा दिल्ली में 3 और कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की जान कोरोना की वजह से गई। सरकार रिकॉर्ड में अब तक कुल 5,24,873 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला