न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Cases in India: देश में डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले

देश में इस साल कोरोना ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 3 हजार 794 नए मरीज सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Apr 2021 9:03:14

Corona Cases in India: देश में डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले

देश में इस साल कोरोना ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 3 हजार 794 नए मरीज सामने आए। यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल 16 सितंबर को 97,860 नए मरीज मिले थे। भारत अब अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां पर कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 52,840 मरीज ठीक हुए और 477 मरीजों को अपने जान गंवानी पड़ी।

एक दिन में बढ़े 50 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज

देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भी तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। रविवार को एक्टिव केस में 50 हजार से ज्‍यादा की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। तीन दिन में एक्टिव केस में 1 लाख से ज्‍यादा की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है। बीते सप्ताह यानी 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कोरोना के 5,45,325 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए केस के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर आ गया है। बीते दिन अमेरिका में 37 हजार और ब्राजील में 31 हजार संक्रमित मिले थे।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्ट्र में मिल रहे है। यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को राज्य में 57,074 केस आए। इसकी तुलना भारत को छोड़कर दूसरे देशों में रविवार को मिले नए संक्रमितों से करें तो सिर्फ फ्रांस (60,922) ही आगे रहा। महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 30 लाख 10 हजार 597 हो गई, जबकि 222 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 55 हजार 878 हो गई। हालांकि, कोरोना रविवार को कोरोना से 27 हजार 508 लोग रविवार को ठीक भी हुए हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बाद गोविंदा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी संक्रमित हो गए हैं। तकलीफ बढ़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। आदित्य की पत्नी श्वेता अग्रवाल पहले पॉजिटिव आई थीं। वे होम आइसोलेशन में हैं।

दिल्ली में रविवार को कोरोना ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,033 नए मरीज सामने आए। वहीं, 21 मरीजों की मौत भी हुई है। आपको बता दे, इससे पहले पिछले साल 4 दिसंबर को दिल्ली में 4067 नए मामले सामने आए थे। इसी साल 1 जनवरी के बाद पहली बार 1 दिन में दिल्ली में इतनी मौतें हुई हैं। आज मिले मरीजों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,76,414 हो गई है वहीं, ठीक हुए मरीजों की संख्या 6,51,351 है। दिल्ली में 13,982 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना से दिल्ली में अबतक 11,081 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में रविवार को 3,178 नए मरीज मिले। 2201 लोग ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.06 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.81 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,040 की मौत हुई है। फिलहाल 21,335 लोगों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में रविवार को 1,729 संक्रमितों की पहचान हुई। 587 मरीज ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.39 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.23 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,829 ने जान गंवाई है। फिलहाल 12,878 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने फैसला लिया है कि 5 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कक्षा 1 से 9 तक नियमित कक्षाएं इस अवधि के दौरान बंद रहेंगी, जबकि सिनेमाघर/थियेटर/मल्टीप्लेक्स, मंनोरंजन पार्क बंद रखे जाएंगे। वहीं, स्विमिंग पूल/जिम को खोलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को राजस्थान में आगमन से पूर्व यात्रा शुरू करने के 72 घंटे के अंदर करवाई गई आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। दिशानिर्देश के मुताबिक किसी क्षेत्र/अपार्टमेंट, जहां 5 से अधिक संक्रमित व्यक्तियों को चिन्हित किया गया हो, उसे जिलाधिकारी द्वारा माइक्रो निषिद्ध जोन घोषित किया जाए।

गुजरात में रविवार को 2,875 नए कोरोना मरीज मिले। 2,024 मरीज ठीक हुए, जबकि 14 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.18 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.98 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,566 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 15,135 लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म