न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घट रहे है कोरोना केस लेकिन मौत के आंकड़े चिंताजनक; पिछले 24 घंटे में 4095 मरीजों की गई जान

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख 846 की कमी आई है। यह देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 May 2021 10:32:49

घट रहे है कोरोना केस लेकिन मौत के आंकड़े चिंताजनक; पिछले 24 घंटे में 4095 मरीजों की गई जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब कम होते दिखाई दे रहा है। रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 2 लाख 81 हजार 683 रहा और 3 लाख 78 हजार 388 लोगों ने कोरोना को मात भी दी लेकिन इस दौरान 4,092 मरीजों की मौत भी हुई है।

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख 846 की कमी आई है। यह देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। फिलहाल देश में 35 लाख 12 हजार 660 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.49 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.11 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.74 लाख
एक्टिव मरीजों की संख्या: 35.12 लाख
कुल टीकाकरण: 18 करोड़ 29 लाख 26 हजार 460

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 73 हजार 515 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद कल तक कुल 31 करोड़ 64 लाख 23 हजार 658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में रविवार को 34,389 लोग संक्रमित पाए गए। 59,318 लोग ठीक हुए और 974 की मौत हो गई। अब भी राज्य में वायरस से मरने वालों की संख्या डराने वाली है. अब तक राज्य में 53.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 48.26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 81,486 लोगों की मौत हो गई। 4.68 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को 10,505 लोग संक्रमित पाए गए। 24,837 लोग ठीक हुए और 308 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.19 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14.39 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,546 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.63 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में रविवार को 6,456 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,706 लोग ठीक हुए और 262 की मौत हो गई। अब तक 13.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,506 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 62,783 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में रविवार को 4,888 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,144 लोग ठीक हुए और 144 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,734 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.03 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में रविवार को 8,210 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,483 लोग ठीक हुए और 82 की मौत हो गई। अब तक 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,121 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.04 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
में रविवार को 7,106 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12,345 लोग ठीक हुए और 79 की मौत हो गई। अब तक 7.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,992 लोगों की मौत हो चुकी है। 94,652 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में रविवार को 31,531 नए मामले सामने आए और 403 लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की कुल संख्या 22,03,462 हो गई और अब तक 21,837 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 36,475 मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी मिली है। 31,531 नए मामलों में से 8,344 अकेले बेंगलुरु शहर के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब