न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona In India: 14 महीने 10 दिन में कोरोना से हुई 3 लाख से ज्यादा मौतें; पिछले 24 घंटे में 4,452 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में भले ही कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम हुई है लेकिन रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 May 2021 10:00:07

Corona In India: 14 महीने 10 दिन में कोरोना से हुई 3 लाख से ज्यादा मौतें; पिछले 24 घंटे में 4,452 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में भले ही कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम हुई है लेकिन रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं। पिछले साल 13 मार्च को संक्रमण से पहली मौत हुई थी। इसके 14 महीने 10 दिन बाद मौतों की संख्या 3 लाख हुई है। अब तक कुल 3 लाख 3 हजार 751 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से मौतों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में करीब साढ़े 6 महीने वहीं, एक से दो लाख होने में 7 महीने से कुछ कम समय लगा। वहीं, जो सबसे ज्यादा डराने वाली है बात है वह यह कि 2 से 3 लाख तक पहुँचने में एक महीने से भी कम समय लगा। पिछले 24 घंटे में 4,452 की मौत हुई है। दुनिया में अब तक सिर्फ दो देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में संक्रमण से 6 लाख और ब्राजील में 4.48 लाख मौतें हुई हैं।

वहीं, रोजाना मिलने वाले और ठीक होने वाले मरीजों के आंकड़ो पर नजर डाले तो पिछले 24 घंटे में 2 लाख 22 हजार 704 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है वहीं। 3 लाख 2 हजार 83 ठीक भी हुए है। संक्रमित मिलने का आंकड़ा पिछले 38 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 15 अप्रैल को 2.16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

राज्यों के आंकड़ों पर नजर डाले तो...

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वाला राज्य है। यहां रविवार को 26,672 नए मामले सामने आए। 29,177 लोग ठीक हुए और 594 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 55.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 88,894 लोगों की मौत हो गई। 3.48 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मुंबई में कोरोना संक्रमण के 1,427 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 6.96 लाख हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 49 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 14,565 हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक 3,30,13,516 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 2,90,155 जांचे बीते एक दिन के दौरान हुईं।

उत्तर प्रदेश में रविवार को 4,715 लोग संक्रमित पाए गए। 14,086 लोग ठीक हुए और 231 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.69 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.65 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,209 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 84,880 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में रोजाना मिलने वाले मरीजों ने भारी गिरावट आई है। रविवार को 1,649 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 5,158 लोग ठीक हुए और 189 की मौत हो गई। अब तक 14.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,202 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 27,610 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में रविवार को 3,306 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7,980 लोग ठीक हुए और 92 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,586 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में रविवार को 3,749 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 8,734 लोग ठीक हुए और 53 की मौत हो गई। अब तक 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,576 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 75,134 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में रविवार को 3,375 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7,587 लोग ठीक हुए और 75 की मौत हो गई। अब तक 7.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,558 लोगों की मौत हो चुकी है। 57,766 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2242 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5.53 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 19 रोगियों की मौत के साथ मृतकों की संख्‍या 3,125 तक पहुंच गई है। विभाग के अनुसार सबसे अधिक 343 नये मामले बृहत हैदराबाद नगर निगम से आये जबकि रंगारेड्डी और करीमनगर में क्रमश: 174 एवं 165 नये रोगियों का पता चला है।

राजस्थान में रविवार को 6521 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं,113 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा जयपुर में 27, उदयपुर में 11, जोधपुर में 8 और अलवर, भरतपुर, बीकानेर, चुरु में 7-7 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक सभी आंकड़ों को मिलाकर देखें तो पूरे प्रदेश की पॉजिटिव दर 9% और रिकवरी रेट 86% पर पहुंच गई है। रविवार को रिकवर मरीजों की संख्या 16,521 है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प