न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona In India: बीते दिन मिले 1.65 लाख नए कोरोना मरीज, 3463 की मौत; 2.64 लाख हुए ठीक

देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। हालांकि मौत का बढ़ता आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 65 हजार 144 नए कोरोना मरीज मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 May 2021 9:28:04

Corona In India: बीते दिन मिले 1.65 लाख नए कोरोना मरीज, 3463 की मौत; 2.64 लाख हुए ठीक

देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। हालांकि मौत का बढ़ता आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 65 हजार 144 नए कोरोना मरीज मिले। यह आंकड़ा बीते 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 केस आए थे। इस बीच जो चिंता बढ़ा रहे है वो है रोजाना होने वाली मौतों की संख्या। बीते दिन 3,463 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। देश में अब तक 3.25 लाख लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 2 लाख 64 हजार 342 मरीज ठीक भी हुए। ठीक हुए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 21.09 लाख पर पहुँच गई है।

कुल संक्रमित हो चुके: 2.78 करोड़
ठीक हुए: 2.54 करोड़
कुल मौतें: 3.25 लाख
इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 21.09 लाख

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 20,295 लोग संक्रमित पाए गए। 31,964 लोग ठीक हुए और 832 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 53.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 94,030 लोगों की मौत हो गई। 2.76 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
में पिछले 24 घंटे में 2,014 लोग संक्रमित पाए गए। 7,902 लोग ठीक हुए और 155 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.88 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.21 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,208 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 46,201 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 956 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,380 लोग ठीक हुए और 122 की मौत हो गई। अब तक 14.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,073 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 13,035 का इलाज चल रहा है। दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार यानी 31 मई से लॉकडाउन में आंशिक रूप से ढील देने का फैसला किया गया है। इस दौरान काम के घंटे, लगातार जांच और कोविड उपयुक्त व्यवहार की निगरानी से विनिर्माण और निर्माण गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 2,437 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 6,391 लोग ठीक हुए और 64 की मौत हो गई। अब तक 9.67 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,979 लोगों की मौत हो चुकी है। 42,914 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 2,314 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 8,108 लोग ठीक हुए और 70 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,251 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 56,628 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 2,230 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7,109 लोग ठीक हुए और 29 की मौत हो गई। अब तक 8.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,790 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 38,703 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,640 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,995 लोग ठीक हुए और 68 की मौत हो गई। अब तक 7.77 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,959 लोगों की मौत हो चुकी है। 30,899 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प