न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona India: 24 घंटे में 2.48 लाख मरीज ठीक हुए, 2,762 की हुई मौत

कोविड-19 (Coronavirus In India) के बढ़ते मामलों से जूझ रहे भारत के लिए सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। देश में एक दिन में रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Apr 2021 9:36:21

Corona India: 24 घंटे में 2.48 लाख मरीज ठीक हुए, 2,762 की हुई मौत

कोविड-19 (Coronavirus In India) के बढ़ते मामलों से जूझ रहे भारत के लिए सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। देश में एक दिन में रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक हुए। संक्रमण को मात देने वालों का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 3.19 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। बीते दिन एक्टिव केस में सिर्फ 67,660 की बढ़त दर्ज की गई। यह पिछले 14 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 63,065 की वृद्धि हुई थी। देश में पिछले 24 घंटे में 2,762 मरीजों की मौत भी हुई। ऑक्सीजन और बेड की कमी की शिकायतें कई राज्यों से सामने आ रही हैं। इस बीच अमेरिका, कनाडा, फ्रांस समेत कई देशों ने भारत को मदद की पेशकश की है। भारत में कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक 28,09,79,877 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। ICMR के मुताबिक, सोमवार को देश भर में 16,58,700 सैंपल की जांच की गई।

महाराष्ट्र की बात करे तो यह राज्य सबसे ज्यादा कोरोना की मार झेल रहा है लेकिन सोमवार का दिन महाराष्ट्र के लिए राहत भरा रहा। लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की रफ़्तार में थोड़ा ब्रेक लगा और एक दिन में 71,736 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, एक दिन में 48,700 लोग संक्रमित पाए गए और 524 की मौत हो गई।अब तक राज्य में 43 लाख 43 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 65 हजार 284 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 74 हजार 770 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 33,551 लोग संक्रमित पाए गए। 26,719 लोग रिकवर हुए और 249 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 20 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 04 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,414 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 04 हजार का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में सोमवार को 20,201 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 22,055 लोग ठीक हुए और 380 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 47 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 40 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,628 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,358 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में सोमवार को 15,084 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 17 हजार 341 लोग ठीक हुए और 226 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 67 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,536 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 21 हजार का इलाज चल रहा है।

गुजरात में सोमवार को 14 हजार 340 लोग संक्रमित मिले। 7 हजार 727 लोग रिकवर हुए और 158 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 10 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 82 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,486 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,21,461 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में सोमवार को 12 हजार 686 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,612 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 11 हजार 990 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 14 हजार 235 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,221 लोगों की मौत हो चुकी है। 92,534 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में सोमवार को 16 हजार 438 नए मामले सामने आए और 84 की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 1.46 लाख से ऊपर चली गई जो कि आज 1.5 लाख को पर कर जाएगी। सबसे ज्यादा मौतें जोधपुर में हुई। यहां 15 मरीजों की मौत हुई है वहीं, सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी जयपुर में 2878 सामने आए। सोमवार को पॉजिटिविटी दर 37.11% आई है, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले इसी माह 19 अप्रैल को पॉजिटिविटी रेट 29.78% आया था। राज्य में कुल 44 हजार 295 सैंपल की जांच हुई, जिसमें हर तीसरा नमूना पॉजिटिव आया है। खास बात ये है कि जितने सैंपल की जांच हुई है, यह रविवार के मुकाबले 35 हजार कम है। वहीं रिकवरी रेट देखें तो 71.68% पर पहुंच गया। राहत की बात ये है कि पूरे राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या 6 हजार 416 रही।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म