न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंट्रोल में आ रहा कोरोना, बीते 15 दिनों में एक्टिव केस में 10 लाख से ज्यादा की आई गिरावट

देश में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। मंगलवार को 62,176 कोरोना मरीज मिले वहीं, 1 लाख 7 हजार 710 ठीक भी हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Jun 2021 10:26:05

कंट्रोल में आ रहा कोरोना, बीते 15 दिनों में एक्टिव केस में 10 लाख से ज्यादा की आई गिरावट

देश में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। मंगलवार को 62,176 कोरोना मरीज मिले वहीं, 1 लाख 7 हजार 710 ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,090 की कमी हो गई। बीते 15 दिनों में एक्टिव केस में 10 लाख 30 हजार 587 की गिरावट दर्ज की गई है। 1 जून को देश में 18 लाख 90 हजार 949 संक्रमितों का इलाज चल रहा था। अब यह आंकड़ा 8 लाख 60 हजार 362 तक पहुंच गया है। हालाकि, इस दौरान 2,539 की मौत भी हुई। देश में अब तक 2.96 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है वहीं, 2.83 करोड़ लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके है वहीं, अब तक 3.77 लाख लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। देश में अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 8।60 लाख है।

एक तरफ जहां महाराष्‍ट्र, यूपी जैसे देश के बड़े राज्‍यों में कोरोना के नए केसों की संख्‍या में कमी आ रही है, वहीं, छोटे से राज्‍य अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। मंगलवार को राज्य में 366 नए मामले आए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,648 हो गई है। पिछले दो दिनों में संक्रमण से एक महिला समेत छह लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 151 हो गई है।

प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र

मंगलवार को 7,652 लोग संक्रमित पाए गए। 15,176 लोग ठीक हुए और 1,458 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.14 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

मंगलवार को 609 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,544 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 9.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,342 लोगों की मौत हो चुकी है। 11,717 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात

मंगलवार को 352 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,006 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,007 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 8,884 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

मंगलवार को 270 लोग संक्रमित पाए गए। 1,104 लोग ठीक हुए और 56 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.74 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,914 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 7,221 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

मंगलवार को 228 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 364 लोग ठीक हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.03 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,851 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,078 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश

मंगलवार को 224 नए मामले सामने आए। 528 लोग ठीक हुए और 27 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,615 लोगों की मौत हो गई। 3,610 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राजस्थान

मंगलवार को 172 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,006 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.35 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,856 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 5,619 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर