न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में लगातार 9वे दिन 45 हजार से कम केस आए, 43,869 ठीक हुए और 560 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना के मामले में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 38,109 नए कोरोना मरीज मिले 43,869 मरीज ठीक हो गए और 560 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 9:51:34

देश में लगातार 9वे दिन 45 हजार से कम केस आए, 43,869 ठीक हुए और 560 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोरोना के मामले में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 38,109 नए कोरोना मरीज मिले 43,869 मरीज ठीक हो गए और 560 की मौत हो गई। यह लगातार 9वां दिन था जब 45 हजार से कम केस आए हैं। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 केस आए थे। बीते दिन इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 6,329 की कमी आई। अब देश में 4.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के एक्टिव मामले कुल मामलों के 1.36% हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.91% और रिकवरी रेट 97.31% है।

केरल में बीते दिन यानी शुक्रवार को 13,750 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 31,30,833 हो गई है। इस दौरान 10,697 लोग ठीक हुए जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 29,93,242 हो गई है। वहीं, 130 लोगों की मौत भी हुई है इसके बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 15,155 हो गई है। फिलहाल राज्य में 1,21,941 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में बीते दिन यानी शुक्रवार को 7,761 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 61,97,018 हो गई है। इस दौरान 13,452 लोग ठीक हुए जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 59,65,644 हो गई है। वहीं, 167 लोगों की मौत भी हुई है इसके बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,26,727 हो गई है। फिलहाल राज्य में 1,01,337 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 443 नए मामले सामने आने के बाद महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,30,234 हो गई जबकि शहर में इस महामारी से 11 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 15,678 पर पहुंच गई।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 312 नए मामले सामने आए और राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,99,462 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 69 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 289 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में वायरस से अब तक 13,492 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 86 लोग संक्रमित पाए गए। 140 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17,07,741 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16,83,691 ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,711 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,339 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 66 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 79 लोग ठीक हुए और एक मरीज की मौत हुई है। अब तक 14,35,419 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14,09,739 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,023 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 657 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान बीते दिन यानी शुक्रवार को 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 54 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9,53,292 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9,43,842 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,947 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 503 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 70 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8,24,423 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8,13,743 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,074 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 606 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 15 नए मामले सामने आए और 33 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7,91,629 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7,80,884 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,510 लोगों की मौत हो गई। 235 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

नागालैंड में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को 95 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 26,476 जबकि तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 519 हो गयी।

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 483 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,690 है जिसमें 5,741 एक्टिव मामले, 20,829 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 120 मौतें शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल