न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: बेकाबू कोरोना ने 24 घंटे में 7717 लोगों को किया संक्रमित, 32 की मौत

हरियाणा में शनिवार को एक दिन में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 7,717 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 32 लोगों की मौत भी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 8:18:54

हरियाणा: बेकाबू कोरोना ने 24 घंटे में 7717 लोगों को किया संक्रमित, 32 की मौत

हरियाणा में शनिवार को एक दिन में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 7,717 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 32 लोगों की मौत भी हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले साल शुरू हुई महामारी से राज्य में अब तक 3 हजार 386 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल 3 लाख 49 हजार 794 लोग संक्रमित हुए हैं। बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को सबसे बुरी तरह से प्रभावित गुरुग्राम में ही संक्रमण के 2 हजार 549 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में 987, सोनीपत में 646, हिसार में 597, करनाल में 477, पंचकूला में 349 और पानीपत में 250 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 6 हजार 277 मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को जिन 32 लोगों की मौत हुई, उनमें फरीदाबाद-पानीपत के 5-5,हिसार-करनाल-रोहतक के 3-3, जींद-पलवल-पंचकूला-गुरुग्राम के 2-2 मरीज शामिल हैं। हरियाणा में इस समय 38 हजार 558 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,07,850 मरीज ठीक हुए हैं।

किसान आंदोलन समाप्त करने की करी अपील

कोरोना की दूसरी लहर के कारण बने चिंताजनक हालात को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान भाईयों से अपील की है कि इस संकट के समय वे अपने आंदोलन को समाप्त कर दें। सरकार सदैव किसान भाईयों की बात सुनती आई है। विचारों में किसी प्रकार का अंतर हो सकता है लेकिन इस समय सजग रहने की आवश्यकता है। इसलिए किसान अपने आंदोलन को खत्म करें और घरों को वापस लौटें। मुख्यमंत्री ने ‘हरियाणा की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित किया है।

बीते दिन रिकॉर्ड 2.60 लाख केस आए

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ों के मामले में रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। शनिवार को देश में सबसे ज्यादा 2 लाख 60 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इससे पहले शुक्रवार को 2.33 लाख मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 38 हजार 156 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1,492 लोगों की जान भी गई। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन इनमें 1.20 लाख का इजाफा हुआ। फिलहाल देश में 17 लाख 93 हजार 976 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिस रफ्तार से एक्टिव केस के आंकड़े में बढ़ोतरी हो रही है, आज यह आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?