न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: लॉकडाउन के तीसरे दिन भी कोरोना के आंकड़े डराने वाले; 24 घंटे में मिले 24 हजार से ज्यादा मरीज, 249 की मौत

दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए एक खुशखबरी भी आई है। अब केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले देखकर दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाने का निर्णय किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Apr 2021 11:16:02

दिल्ली: लॉकडाउन के तीसरे दिन भी कोरोना के आंकड़े डराने वाले; 24 घंटे में मिले 24 हजार से ज्यादा मरीज, 249 की मौत

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24638 नए मामले सामने आए हैं और 249 लोगों की मौत हुई है। अब दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9,30,179 हो गई है। इनमें से 8,31,928 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 12,887 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह आंकड़ा लगातार 31.28% तक बना हुआ है। दिल्ली में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 85,364 है। दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू है।

इस बीच दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए एक खुशखबरी भी आई है। अब केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले देखकर दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाने का निर्णय किया है। दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई 378 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 480 मेट्रिक टन रोज़ाना कर दिया गया है।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ऑक्सीजन को लेकर शुरू हुए संकट पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर दूसरी परेशानी ये आ रही है कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को जितनी मात्रा में ऑक्सीजन मिलनी चाहिए, अन्य राज्यों के हस्तक्षेप से उसे दिल्ली तक लाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में बुधवार रात दोबारा ऑक्सीजन की शॉर्टेज होने वाली है, क्योंकि फरीदाबाद के प्लांट से दिल्ली के लिए जो ऑक्सीजन भेजी जाने वाली थी, वह हरियाणा के एक अधिकारी द्वारा उस ट्रक को हरियाणा के लिए ही रोक दिया गया। एक ऐसा ही वाकया कल रात मोदीनगर प्लांट में भी हुआ जहां अधिकारियों द्वारा दिल्ली आने वाले ऑक्सीजन ट्रक को रोक दिया गया और केंद्र सरकार के एक बड़े मंत्री से फ़ोन पर बात करने और उनके दखल के बाद मोदीनगर से उस ट्रक को दिल्ली आने दिया गया।

सोशल मीडिया पर दबाव बनाते रहेंगे

दिल्ली सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अफसर ने बताया, 'हम बहुत पहले से ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन केंद्र सुन नहीं रहा था। हमने योजना बनाई कि अब सोशल मीडिया पर जनता के सामने अपनी पूरी स्थिति साफ की जाए। हमने रोजाना अस्पतालों के आंकड़े देने शुरू किए। कहां कितनी ऑक्सीजन है और कितनी की जरूरत है? जानबूझकर हमने घंटों में ऑक्सीजन की मात्रा बताई। केंद्र पर जब लोगों का दबाव पड़ा तो उसे कोटा बढ़ाना पड़ा। लेकिन दवाब बनाना जारी रखा जाएगा। क्योंकि अभी हमारी जरूरत के हिसाब से बढ़े हुए कोटे के बाद भी तकरीबन आधी ऑक्सीजन ही हमें मिल पाएगी।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक