न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में मिले 11,491 नए मरीज, 72 की मौत

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर केजरीवाल सरकार को परेशान करने वाली है। बीते 24 घंटे में कोरना के 11 हजार 491 नए मामले सामने आए हैं और 72 मरीजों की मौत भी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 9:32:33

दिल्ली में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटे में मिले 11,491 नए मरीज, 72 की मौत

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर केजरीवाल सरकार को परेशान करने वाली है। बीते 24 घंटे में कोरना के 11 हजार 491 नए मामले सामने आए हैं और 72 मरीजों की मौत भी हुई। यह आंकड़ा राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 38,095 हो गई है। दिल्ली में इस साल इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक मामला रविवार को ही आया था, जिसमें 10,732 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। आज मिले मरीजों के बाद अब दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7, 36, 688 हो गई है। इनमें से 6,87,238 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक दिल्ली में 11,355 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में पिछले 10-15 दिनों में कोरोना के मामले में तेजी से उछाल आया है। इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12.44% हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लोगों से अपील करते हुए कहा कि बहुत जरूरी हो तभी अब घर से बाहर निकलें और कोरोना को फैलने से रोकने में सहयोग करें। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामले के बावजूद दिल्ली के कोविड केयर सेंटर के 5525 बेड में से केवल 190 बेड भरे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जरूरत के अनुसार दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर अस्थाई कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही हमने केंद्र सरकार से भी अपने अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने का अनुरोध किया है।

दिल्ली मे बढ़ती कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली सरकार ने 14 प्राइवेट अस्पतालों कर पूरी तरह से कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया है। अगले आदेश तक ये अस्पताल किसी भी गैर कोरोना मरीज को भर्ती नहीं कर सकेंगे। इनमें अपोलो अस्पताल, सर गंगा राम अस्पताल, होली फैमिली, महाराजा अग्रसेन, मैक्स शालीमार बाग, फोर्टिस शालीमार बाग, मैक्स साकेत, वैंकेटेश्वर, श्री बालाजी एक्शन, जयपुर गोल्डन, माता चानन देवी, पुष्पावती सिंगानिया, मनिपाल और सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शामिल हैं। इसके साथ ही 19 निजी अस्पतालों को अपने 80 फीसदी ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया है। 82 निजी अस्पतालों के 60 फीसदी ICU बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने को कहा गया है। इसके अलावा 101 अस्पतालों को 60 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ही दिल्ली में कोरोना के मामलों की समीक्षा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म