न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली को रोजाना 700 टन ऑक्सीजन चाहिए, हम 24 घंटे कर रहे हैं काम: अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर केस कम होंगे और दूसरे राज्यों में डॉक्टर की जरूरत होगी, तो हम वहां भेजेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 1:15:10

दिल्ली को रोजाना 700 टन ऑक्सीजन चाहिए, हम 24 घंटे कर रहे हैं काम: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आक्सीजन की कमी से कुछ दिनों से दिल्ली में अफरातफरी का माहौल है। दिल्ली को 700 टन आक्सीजन प्रतिदिन चाहिए हालाकि, सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली को 378 टन से कोटा बढ़ाकर 480 टन कर दिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को कई कंपनियों से आक्सीजन आनी है। मगर दूसरे राज्यों ने दिल्ली आने वाले आक्सीजन पर रोक लगा दी है। राज्य कह रहे हैं पहले अपने राज्य को आक्सीजन देंगे फिर दिल्ली को जाने देंगे। यह ठीक बात नहीं है। कोटा केंद्र ने बढ़ाया है। इसलिए दिल्ली के हिस्से की आक्सीजन मिलनी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन होगी, तो हम दूसरे राज्यों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर केस कम होंगे और दूसरे राज्यों में डॉक्टर की जरूरत होगी, तो हम वहां भेजेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह संकट की घड़ी है, हमें राज्यों की सीमाओं में नहीं बंटना है। अगर हम राज्यों में बंट गए तो भारत नहीं बचेगा। एक होकर लड़ेगे तो मजबूत हाेंगे। दूसरे राज्यों से अपील है कि हम सब एक होकर लड़ेगे ताे अच्छे से लड़ाई लड़ पाएंगे। दिल्ली से दूसरे राज्यों की मदद देनी हाेगी तो हम दूसरे राज्यों को देंगे। डाक्टर किसी राज्य को देने होंगे तो हम उसे भी देंगे। कोई मदद देनी होगी तो उसे देंगे।

सीएम ने कहा कि केंद्र ने कुछ आक्सीजन ओड़िशा से देने की स्वीकृति दी है। वहां से आक्सीजन आने में समय लगेगा। इसलिए हम हवाई जहाज के जरिये आक्सीजन लाएंगे। दिल्ली को आक्सीजन की कमी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। सीएम ने कहा कि हम केंद्र के साथ साथ दिल्ली हाई कोर्ट का भी आभार करना चाहते हैं। हाई कोर्ट ने भी पिछले दो तीन दिनों में हमारी बहुत मदद की है। उन्होंने आगे कहा, 'लॉकडाउन के दौरान हम लगातार काम कर रहे हैं और 2 दिन से मिनट टू मिनट जायजा रहे हैं। हम 24 घंटे काम कर रहे हैं और सोये नहीं हैं।'

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अलग-अलग अस्पतालों में अलग स्थिति है। कहीं पर 6 घंटे, कहीं 8 घंटे और कहीं 10 घंटे का ऑक्सीजन बचा हुआ है। हम इसे सामान्य स्थिति नहीं कह सकते हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि शहर के अस्पतालों में ICU बेड की दिक्कत है। उन्होंने बताया, 'हमने केंद्र सरकार से 700-800 ICU बेड देने का अनुरोध किया है। दिल्ली में पिछले 3 दिन से ऑक्सीजन की गंभीर समस्या चल रही है। कल 378 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भी नहीं आ पाया था इसलिए कल बहुत गंभीर समस्या आई थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी