न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: अलीगढ़ में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, शनिवार को मिले 229 संक्रमित, 2 की मौत; 1436 एक्टिव केस

कोरोना की तीसरी लहर में अलीगढ़ में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को 229 मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1436 हो गई है। वहीं, शनिवार को कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 10:26:06

UP News: अलीगढ़ में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, शनिवार को मिले 229 संक्रमित, 2 की मौत; 1436 एक्टिव केस

कोरोना की तीसरी लहर में अलीगढ़ में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को 229 मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1436 हो गई है। वहीं, शनिवार को कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीमों को एलर्ट कर रखा है और लगातार जिले में जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरुक करने के लिए भी टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। जिससे कि लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।

कोरोना से संक्रमित मरीजों में एक की मौत जेएन मेडिकल कॉलेज में हुई है। वहीं दूसरे मरीज ने पं दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हुई है। जेएन मेडिकल कालेज में अतरौली के बरौलिया टोला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति 10 जनवरी को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती हुए थे। उस समय उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 11 जनवरी को उसकी तबीयत बिगड़ी तो चिकित्सकों ने जांच की तो एंटीरियल वाल इंफेक्शन और किडनी डिसीज भी थी। दुबारा जांच की गई तो उनकी कोविड रिपोर्ट पाजीटिव आई। 14 जनवरी की रात को फिर तबीयत बिगड़ गई थी और उनकी मौत हो गई।

वहीं नगला मानसिंह निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग टीबी के मरीज थे। टीबी इंफेक्शन के कारण उसके हाथ खराब हो चुके थे। उन्हें 13 जनवरी को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य टीम ने एंटीजन जांच में उन्हें पॉजिटिव पाया था। उनकी आरटी पीसीआर सैंपल जांच को भेजा गया था। जिसके बाद बुजुर्ग को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। 15 जनवरी को सुबह तक उनकी हालत ठीक थी। लेकिन दोपहर बाद हालत बिगड़ी और देर शाम को उनकी मौत हो गई।

31 मरीजों को अस्पताल में किया भर्ती

संक्रमित पाए जाने वाले लोगों में पीएसी के आधा दर्जन जवान, मेडिकल कालेज के डॉक्टर, सीएमओ कार्यालय कर्मचारी और डीडीयू अस्पताल के कर्मचारी समेत 229 संक्रमित पाए गए हैं। 31 मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी सभी मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में रखा गया है। इसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों और परिजनों का रविवार को सैंपल लिया जाएगा।

जनवरी में पॉजिटिव मिले मरीज

1 जनवरी - 6
2 जनवरी - 7
3 जनवरी - 8
4 जनवरी - 36
5 जनवरी - 18
6 जनवरी - 65
7 जनवरी - 95
8 जनवरी - 95
9 जनवरी - 123
10 जनवरी - 158
11 जनवरी - 248
12 जनवरी - 185
13 जनवरी - 235
14 जनवरी - 272
15 जनवरी - 229

लापरवाही हो सकती है घातक

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज त्यागी ने कहा कि जिले में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय लापरवाही काफी घातक सिद्ध हो सकती है। इसलिए बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। जरूरत पड़ने पर ही घर के बाहर निकले और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे।
राज्य में मिले 15,743 नए मरीज

पूरे राज्य की बात करे तो शनिवार को 15,743 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 5031 लोग ठीक हुए और 4 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 18.16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.98 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,953 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 95,148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात