न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: ऑक्सीजन की कमी के चलते 12 मरीजों की मौत, अस्पताल प्रबंधन का साफ इंकार

अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यह मौत होने की वजह तबीयत का ज्‍यादा बिगड़ना है। ऑक्सीजन की सप्लाई कम या ज्यादा होती रहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Apr 2021 8:41:20

MP News: ऑक्सीजन की  कमी के चलते 12 मरीजों की मौत, अस्पताल प्रबंधन का साफ इंकार

ऑक्सीजन की कमी से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कई राज्यों में इसकी कमी की वजह से मरीजों की मौत हो रही है। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 10 से 12 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इस बात से साफ इंकार किया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सुबह ऑक्सीजन सप्लाई कुछ देर के लिए बाधित जरूर हुई थी, लेकिन इससे किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से मरीजों के परिजन इस बात की शिकायत कर रहे थे कि पीपुल्स अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी है। अस्पताल स्टाफ बाकायदा यह बात बताकर मरीजों को भर्ती भी कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, इसी अस्पताल में पिछले दिनों सागर निवासी रमाकांत तिवारी की मौत भी हो गई थी।

अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यह मौत होने की वजह तबीयत का ज्‍यादा बिगड़ना है। ऑक्सीजन की सप्लाई कम या ज्यादा होती रहती है।

कुछ दिनों पहले शहडोल में भी हुई थीं मौतें

बता दे, ऑक्सीजन की कमी के चलते दो दिन पहले शहडोल के शहडोल मेडिकल कॉलेज में 12 कोविड मरीजों की मौत हो गई थी। इन 12 मौतों की पुष्टि शहडोल के अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने भी की थी।

जानकारी के मुताबिक, ऑक्सीजन का प्रेशर शनिवार रात 12 बजे अचानक कम हो गया। इसके बाद मरीज तड़पने लगे। परिजन मास्क दबा कर उन्हें राहत देने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद सुबह 6 बजे तक भी स्थिति नहीं संभली और 12 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई। इसके पहले भोपाल, सागर, जबलपुर, उज्जैन में ऑक्सीजन की कमी से संक्रमित गंभीर मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?