न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coronavirus : भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 46 हजार से ज्यादा केस, 853 लोगों की गई जान

देश में कोरोनावायरस का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन केस इतने भी कम नहीं हुए हैं कि हम लापरवाह हो जाएं। दो लहर का कहर देख ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 July 2021 12:06:50

Coronavirus : भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 46 हजार से ज्यादा केस, 853 लोगों की गई जान

देश में कोरोनावायरस का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन केस इतने भी कम नहीं हुए हैं कि हम लापरवाह हो जाएं। दो लहर का कहर देख चुके देशवासियों को संभलकर रहना होगा क्योंकि तीसरी लहर की आशंका जताई गई है। वैसे आपको बता दें कि शुक्रवार को देश में बीते 24 घंटे में 46 हजार नए मामले दर्ज किए गए और मौत के रोजाना मामले भी हजार से नीचे रहे।

रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या पर गौर करें तो यह करीब 5 लाख रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को कोरोनावायरस के 46,617 नए केस मिले। इसके साथ ही कुल केस की संख्या 3 करोड़ 4 लाख 58 हजार 251 हो गई। वहीं इसी दौरान 853 लोगों ने दम तोड़ दिया।

जान गंवाने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख के पार

अब तक देश में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा चार लाख पार करके 400,312 हो गया है। देश में एक्टिव केस की संख्या का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है और यह आंकड़ा अब 509637 हो गया है। एक्टिव केस की संख्या कुल मामलों की 1.67 फीसदी है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 59,384 लोग रिकवर हुए हैं। इस तरह से अब तक कोरोना से 2 करोड़ 95 लाख 48 हजार 302 लोग ठीक हो चुके हैं। सरकार ने बताया कि कोरोना की जांच की क्षमता को भी बढ़ाया गया है और अब तक 41.42 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

34 करोड़ से ज्यादा लोगों के लग चुकी है वैक्सीन

भारत में अब तक 34 करोड़ से भी ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। यह संख्या 34,00,76,232 है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या देखें तो रिकवरी रेट बढ़कर 97.1 फीसदी हो गया है। वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.57 पर है। उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले इस वायरस के चलते अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मरीज मिला है। उधर, कर्नाटक सरकार ने केरल से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। राज्य में एंट्री के लिए अब नेगेटिव RT-PCR सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
नालंदा के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त