न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा टीका लगाने वाला देश, अब तक 2.5 करोड़ लोगों को दी जा चुकी वैक्सीन

भारत में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 16 जनवरी से देश में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के चलते 11 मार्च को 53वें दिन 2,56,90,545 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 11:47:23

भारत  बना दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा टीका लगाने वाला देश, अब तक 2.5 करोड़ लोगों को दी जा चुकी वैक्सीन

भारत में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 16 जनवरी से देश में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के चलते 11 मार्च को 53वें दिन 2,56,90,545 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 60 या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग और 45 से 59 वर्ष की आयु के पहले से बीमार 67,86,086 लोग शामिल हैं। इनके अलावा 71.97 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को अब तक पहली और 40.13 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनके अलावा 70.55 लाख को पहली और 6.37 लाख फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज लग चुकी है। बता दे, भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन चुका है जहां अब तक सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। अमेरिका दुनिया का पहला देश है जहां अब तक तीन करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनके अलावा ब्राजील में अब तक 1.13 करोड़, तुर्की में एक करोड़ और ब्रिटेन में 94 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार, अब तक 71.23% टीकाकरण सरकारी अस्पतालों में हुआ है। जबकि 28.77% टीकाकरण निजी अस्पतालों में हुआ। इनके अलावा वैक्सीन लगने के बाद 0.020% दुष्प्रभाव के मामले सामने आए हैं। इनमें से 0.00025% को ही अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आई है।

टीकाकरण के बाद भी संक्रमण संभव

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक का कहना है कि इस वायरस से आने वाले कई वर्षों तक हजारों लोगों की मौतें होती रहेंगी। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के महामारी रोग विशेषज्ञ और साइंटिफिक एडवाजरी ग्रुप फॉर इमरजेंसी के सदस्य प्रो. एंड्रयू हेवार्ड का कहना है कि टीकाकरण के बावजूद फ्लू की तरह कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी रहेगा। टीका लगने से मौतों का आंकड़ा कम हो सकता है लेकिन इसे रोक पाना मुश्किल है।

प्रो. हेवार्ड का कहना है कि टीका कितना और कब तक असरदार है ये अभी तक स्पष्ट नहीं है। सर्दियों में वायरस दोबारा बड़े पैमाने पर सक्रिय हो सकता है जिसकी चपेट में आकर लोगों की मौत हो सकती है।

दुनिया के किसी भी देश में टीकाकरण इतनी तेजी से नहीं हो रहा है कि आने वाले कुछ समय में 100% लोगों को टीका लग जाए और वो सुरक्षित हो जाएं। ऐसे में कुछ लोग खासकर बीमार लोग वायरस की चपेट में आएंगे और मौतों का सिलसिला आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

दूसरा डोज ले चुके 2 हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र के जालना जिले में 2 हेल्थ वर्कर वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन लेने के कुछ दिन बाद दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए। उनके सैंपल की जांच की गई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एडिशनल सिविल सर्जन पद्मजा सराफ ने कहा कि दोनों डोज लेने के 42 दिन बाद शरीर में एंटीबॉडी डेवलप होती है। इसलिए वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब