न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : देश में 9 दिन के अंदर मौत की दर 121% बढ़ी, केंद्र सरकार ने 13 राज्यों को चिट्‌ठी लिख किया अलर्ट

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। पिछले 9 दिनों के आंकड़ों पर नजर डाले तो मृत्यु दर में 121% तक बढ़ोतरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 7:12:42

कोरोना : देश में 9 दिन के अंदर मौत की दर 121% बढ़ी, केंद्र सरकार ने 13 राज्यों को चिट्‌ठी लिख किया अलर्ट

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। पिछले 9 दिनों के आंकड़ों पर नजर डाले तो मृत्यु दर में 121% तक बढ़ोतरी हुई है। 15 नवंबर को देशभर में 197 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी तो वहीं 23 नवंबर को यह बढ़कर 437 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को 13 राज्यों को चिट्‌ठी लिखकर कोरोना टेस्टिंग की घटती तादाद पर चिंता जाहिर की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिट्‌ठी में कहा कि अगर टेस्टिंग में कमी की गई तो संक्रमण का सही आकलन नहीं किया जा सकेगा। चिट्‌ठी में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों के अंदर बंगाल सहित कई राज्यों में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में लिखा कि टेस्टिंग ठीक से नहीं की गई तो लोगों में संक्रमण फैलने का सही अनुमान लगाना मुश्किल होगा। उन्होंने बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव स्वरूप निगम को पत्र लिखकर कहा कि जून 2021 तक एवरेज 67,644 टेस्ट किए जा रहे थे। इन्हें अब घटाकर 22 नवंबर तक 38,600 टेस्ट रोजाना कर दिया गया है।

भूषण ने पत्र में आगे लिखा कि बंगाल में इस वक्त पॉजिटिविटी रेट 2.1% है। पिछले 4 हफ्तों में यह सबसे ज्यादा है। कई जिलों में पॉजिटिविटी रेट बढ़ रहा है। इनमें दार्जिलिंग, दक्षिण दिनाजपुर, हावड़ा, पश्चिम 24 परगना, दक्षिण 24-परगना, जलपाईगुड़ी और कोलकाता शामिल हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि एंटीजन टेस्ट की जगह RT-PCR टेस्ट पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बंगाल के अलावा गोवा, जम्मू और कश्मीर, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान और सिक्किम को भी पत्र लिखा है। केरल को लिखे गए पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि राज्य अगस्त में 2.96 लाख कोरोना टेस्ट कर रहा था, जिसे घटाकर अब 56,000 कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल