न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IIT रुड़की में सूडान का एक छात्र निकला कोरोना संक्रमित, चार अन्य किए गए क्वारंटीन

सूडान निवासी एक एमटेक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया हैं जबकि कोरोना पॉजिटिव विदेशी छात्र को क्वारंटीन करने के साथ ही उसके संपर्क आए छात्रों व स्टाफ को चिह्नित किया जा रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Oct 2021 10:52:02

IIT रुड़की में सूडान का एक छात्र निकला कोरोना संक्रमित, चार अन्य किए गए क्वारंटीन

उत्तराखंड में कोरोना का कहर पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ हैं और अब इसके कदम आईआईटी रुड़की में भी पड़ गए। यहां सूडान निवासी एक एमटेक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया हैं जबकि कोरोना पॉजिटिव विदेशी छात्र को क्वारंटीन करने के साथ ही उसके संपर्क आए छात्रों व स्टाफ को चिह्नित किया जा रहा है। सिविल अस्पताल रुड़की के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि आईआईटी रुड़की के सूडान निवासी छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि पांचों छात्रों के विदेश से आने के चलते आईआईटी रुड़की प्रबंधन ने उन्हें क्वारंटीन किया हुआ था।

आईआईटी रुड़की में एमटेक की पढ़ाई कर रहा सूडान का एक छात्र विगत 28 सितंबर को भारत पहुंचा था। इसके बाद वह संस्थान में पहुंचा। चूंकि छात्र विदेश से आया था और उसकी तबीयत भी खराब थी। इसलिए उसे क्वारंटीन किया गया था। विदेश से आए चार अन्य छात्रों को भी क्वारंटीन किया गया था, लेकिन सूडान के छात्र तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं होने पर सात अक्टूबर को उसकी आरटीपीआर जांच कराई गई। उसके साथ चार अन्य छात्र भी विदेश से आए थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सातवें दिन उनकी कोविड जांच कराई गई। जिसमें सूडान निवासी छात्र पॉजिटिव आया है। छात्र क्वारंटाइन था। इसलिए उसके किसी के संपर्क में आने की आशंका बेहद कम है। फिर भी वह उन सभी की सूची तैयार करा रहे हैं। जो छात्र के आसपास रहते हैं। ताकि यदि किसी कारण से कोई संक्रमित हो भी गया हो तो समय रहते उसका पता लगाया जा सके। वहीं आईआईटी मीडिया सेल ने भी एक विदेशी छात्र के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?